Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी बढ़ाने पर जोर, कौशल शिक्षा से लेकर पर्यटन तक सहयोग पर चर्चा
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • चावल की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी, बासमती से नॉन-बासमती तक 25% महंगा; नई फसल तक राहत के आसार कम
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • Tesla Roadster: 1.1 सेकंड में 97 km/h की रफ्तार, 402 km/h से ज्यादा होगी टॉप स्पीड; 1 अक्टूबर को सामने आएगी नई Roadster
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड में पांच खदानों का लीज रद्द, दोबारा होगी नीलामी; फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने से अटका था उत्पादन
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhand

Assembly Polls Dates Announcement: झारखंड-महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों का एलान आज, वायनाड समेत 3 लोकसभा, 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव

By abua news jharkhand
October 15, 2024 2 Min Read
0
Share This Post

महाराष्ट्र (Maharashtra Election Dates) और झारखंड में विधानसभा चुनाव का आज एलान हो जाएगा। निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly Election 2024) के चुनाव के लिए दोपहर में तारीखों की घोषणा करने वाला है। 

ECI आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ आयोग बताएगा कि चुनाव (Assembly Election 2024) कितने चरणों में होगा और क्या-क्या तैयारियां की जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र में काफी दिलचस्प होगा मुकाबला

महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में बंटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनावों में आमने सामने होगी। उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी जहां महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी तो वहीं शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 48 में से 30 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने केवल 17 सीटें जीती थीं। हालांकि, हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भाजपा का जोश फिर हाई होगा।

बता दें कि वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन के पास 218 सीटें हैं। भाजपा (106),शिवसेना (40), एनसीपी (40), बीवीए (3), पीजेपी (2), मनसे (1), आरएसपी (1), पीडबल्यूपीआई (1), जेएसएस (1) और निर्दलीय (12) हैं।

वहीं, महाअघाड़ी यानी विपक्ष के पास 77 सीटें हैं। इसके अलावा चार विधायकों ने किसी गठबंधन को समर्थन नहीं दिया है। एक सीट खाली है।

झारखंड में कम चरणों में हो सकता है चुनाव

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly Election 2024) की 81 सीटों पर चुनाव दो या तीन चरणों में हो सकता है। हालांकि, पिछली बार साल 2019 में विधानसभा चुनाव 5 चरणों में हुए थे। झारखंड में चुनाव 15 नवंबर के बाद हो सकता है।

निर्वाचन आयोग ने जब झारखंड का दौरा किया था तो सभी राजनीतिक दलों ने ये सुझाव दिया था कि चुनाव छठ पूजा और बिरसा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के बाद ही कराए जाएं। साथ ही, सभी ने कम से कम चरणों में चुनाव कराने का सुझाव भी आयोग को दिया था।

अभी तक सीटों की नहीं हुई घोषणा

बता दें कि आज चुानव आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा, लेकिन अभी तक दोनों राज्यों में न तो एनडीए और न ही I.N.D.I.A ने सीट शेयरिंग की आधिकारिक घोषणा की है।

भाजपा ने कई बार साथी दलों के साथ बैठकें की हैं, लेकिन अभी तक सीटों के बंटवारा को लेकर घटक दलों के साथ सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, इंडी गठबंधन का हाल भी ऐसा ही है।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnewsAssembly Polls Dates Announcementbjpjharkhandelectioncommissionjharkhandelection2024jharkhandnewsjmmmaharashtraelectionnationalnews
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    maiya samman
    Previous

    maiya samman: मंईयां सम्मान योजना में बढ़ोत्तरी कर रु० 2500

    Next

    Ranchi-Gorakhpur Train:रांची से गोरखपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू, जानिए समय सारिणी और रूट

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी बढ़ाने पर जोर, कौशल शिक्षा से लेकर पर्यटन तक सहयोग पर चर्चा
        by Team Abua
        September 16, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी बढ़ाने पर जोर, कौशल शिक्षा से लेकर पर्यटन तक सहयोग पर चर्चा
      • चावल की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी, बासमती से नॉन-बासमती तक 25% महंगा; नई फसल तक राहत के आसार कम
      • Tesla Roadster: 1.1 सेकंड में 97 km/h की रफ्तार, 402 km/h से ज्यादा होगी टॉप स्पीड; 1 अक्टूबर को सामने आएगी नई Roadster
      • झारखंड में पांच खदानों का लीज रद्द, दोबारा होगी नीलामी; फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने से अटका था उत्पादन
      • झारखंड में मानसून सामान्य, फिर भी 9 जिलों में बारिश की कमी; आंकड़ों में दिखा बड़ा अंतर

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP