अमिताभ बच्चन ने आधी रात किया फोन, अगले ही दिन अयोध्या में खरीदी 15 करोड़ की जमीन

0
78
Share This Post

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की अयोध्या में जमीन खरीदने को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। रियल एस्टेट कारोबारी अभिनंदन लोढ़ा ने खुलासा किया कि यह डील एक देर रात आए फोन कॉल से शुरू हुई और महज एक दिन में पूरी हो गई।

अभिनंदन लोढ़ा के मुताबिक, जब वह ऑस्ट्रेलिया में थे, तब तड़के करीब 3 बजे उनके फोन पर अमिताभ बच्चन के मिस्ड कॉल और मैसेज आए। मैसेज देखते ही उन्होंने तुरंत बिग बी को वापस कॉल किया।

लोढ़ा के अनुसार, बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा, “मैं यूपी से हूं और मुझे अयोध्या जी में जमीन लेनी है।”

उन्होंने बताया कि इस बातचीत के अगले ही दिन अमिताभ बच्चन ने 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद अयोध्या में करीब 15,000 वर्ग फुट जमीन की खरीदारी पूरी की गई।

इस खुलासे से यह भी पता चलता है कि यह हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट डील बेहद तेजी से पूरी हुई। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अब तक इस दावे पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here