
Amid Mother’s Last Rites, CM Hemant Soren Continues Public Service in Jharkhand |Abua News Jharkhand
मां के निधन का दुख… फिर भी जनसेवा से जुड़े हैं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।
एक ओर मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की जिम्मेदारी, दूसरी ओर जनता की समस्याओं के समाधान का दायित्व।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में पारिवारिक अनुष्ठानों के बीच भी जनसरोकार से जुड़े कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
इस दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने दशकर्म एवं संस्कार भोज की तैयारियों का भी जायजा लिया और सुरक्षा, पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मां की स्मृतियों के बीच पारिवारिक कर्तव्य और जनसेवा की जिम्मेदारी निभाते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।**
📺 **Abua News Jharkhand |
#HemantSoren #RupiSoren #JharkhandCM #Nemra #Ramgarh #JharkhandNews #KalpanaSoren #PublicService #JharkhandGovernment #AbuaNewsJharkhand




