Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Sonia Gandhi meets Lalu Prasad Yadav at his residence and enquires about his health.Sonia Gandhi Lalu Yadav meeting
    सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Indian Food Corporation FCI wheat auction with wheat grains stored in a government warehouse amid rising wheat prices in India.FCI Wheat Auction 2026
    गेहूं की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, FCI नीलामी में दोगुनी मात्रा में बेचेगा अनाज
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Simdega Police team successfully recovers a missing 18-year-old girl from Rajgangpur in Odisha's Sundargarh district.Simdega police recovered the missing girl
    सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती सकुशल बरामद
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Thousands of people gather at the historic Jeevan Jodi Kartik Mela in Batuka village of Patratu, Ramgarh, Jharkhand.Batuka Jeevan Jodi Kartik Mela
    बटुका गांव में सजा ऐतिहासिक जीवन जोड़ी कार्तिक मेला, परंपरा के बीच युवक-युवतियों ने चुना जीवनसाथी
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Editor's POVJharkhand

RIMS-2 की आधारशिला जल्द रखी जाएगी, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी का एलान, राज्य में कैंसर की सामान्य स्क्रीनिंग का किया उद्घाटन

By abua news jharkhand
February 4, 2025 5 Min Read
0
Share This Post

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रिम्स -2 की आधारशिला रखेंगे । विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है । साथ ही जल्द ही राज्य को 300 नए एंबुलेंस देने जा रहे हैं ।गाँव में सहिया बहनों को बाइक एम्बुलेंस भी दिया जाएगा ताकि समय पर मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।राज्य में अपना कैंसर हॉस्पिटल हो इस दिशा में भी प्रयास किए जाएँगे ताकि लोगों को कैंसर के इलाज के लिए राज्य से बाहर ना जाना पड़े और उन्हें आर्थिक नुक़सान भी ना हो । वह मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य में सामान्य कैंसर के वृहत रूप से स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आईपीएच सभागार , नामकोम में उद्घाटन कर रहे थे ।

श्री अंसारी ने कहा कि झारखंड की अबुआ सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेश पर स्वस्थ झारखंड की दिशा में प्रयासरत है। झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव लाने हेतु हमारी सरकार काम कर रही है ताकि हमारा राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्वल रहे । राज्य सरकार झारखंड के लोगों के स्वास्थ्य की गारंटी लेगी ताकि बीमार पड़ने पर उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके । उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए आज विशेष दिन है। झारखंड में कैंसर की रोकथाम के लिए ,इसके प्रचार-प्रसार के लिए ,लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ हमने होमवर्क किया था । झारखंड को कैंसर मुक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आज इस तरह का आयोजन कई मायनों में महत्वपूर्ण है । इस बार का झारखंड का बजट झारखंड के स्वास्थ्य की दिशा तय करेगा । इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कैंसर की रोकथाम एवं इससे बचाव से संबंधित पोस्टर का लोकार्पण किया ।

कैंसर की रोकथाम के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मैंने झारखंड में सादा पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निदेश दिया है । राज्य में पान मसाला की खरीद बिक्री पर बैन रहेगा । कोई भी बिक्री करते हुए पकड़ा जाएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । राज्य के युवाओं को मजबूत बनाना है उन्हें स्वस्थ रखना है । राज्य सरकार कैंसर की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।उन्होंने कहा कि मोबाइल फ़ोन के रेडिएशन से भी कैंसर होने का ख़तरा है इसलिए सोते समय सिर के पास अपना मोबाइल ना रखें।

स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं को किया जा रहा है सुदृढ़

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जल्द ही राज्य में 5 नए सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल बनाने की दिशा में काम चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो इसके बाद राज्य के हर जिले में एक सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल होगा । 5 नए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की दिशा में भी प्रयास हो रहा है । उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में भी निजी अस्पतालों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं फिर भी हमारे चिकित्सक निजी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देते हैं । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को बिजनेस की तरह नहीं बल्कि सेवा भावना से लें,अच्छा लगेगा ,सुकून मिलेगा दूसरों की सेवा कर कर सकेंगे।

राज्य की लगभग 42 हज़ार सहिया बहनों को मिलेगा लेटेस्ट टैब

राज्य की सहिया बहनें स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने का काम करती हैं । वे स्वास्थ सेवाओं की रीढ़ हैं । राज्य सरकार जल्द ही राज्य की सहियाओं को टैब देने जा रही है ताकि उनका काम और आसान हो सके । उन्होंने कहा कि आप निर्भीक हो काम करें और यदि कैंसर के मरीज़ का पता चले तो तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते कैंसर मरीज़ का इलाज शुरू हो और उसकी जान बचाई जा सके । राज्य सरकार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज के लिए पैसा दे रही है ।

गर्भवती महिलाओं का मुफ़्त में होगा अल्ट्रासाउंड

मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि सरकार जल्द ही झारखंड वासियों को मुफ्त में दवा देगी साथ ही मुफ्त में जाँच भी कराएगी। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी सरकार मुफ्त में कराएगी । उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप है । यदि कोई भी डॉक्टर से दुर्व्यवहार करेगा तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा साथ ही, उन्होंने दोहराया कि निजी अस्पताल मरीजों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों पर बिल चुकाने का दबाव ना बनायें और स्वतः इसे माफ कर दें ।

इस अवसर पर श्री अबू इमरान, अभियान निदेशक , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा कि झारखंड के साथ साथ पूरे विश्व में कैंसर जैसी घातक बीमारी के मरीज़ लगातार बढ़ रहे हैं । इसलिए विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में कैंसर स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया है । शुरुआती जांच में यदि कैंसर का पता चल जाता है तो मरीज का इलाज शुरू कर उसकी जान बचाई जा सकती है । उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद देती है । अभी तक कई लोगों को कैंसर के इलाज के लिए मदद पहुंचाई गई है । उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसमें राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य भर में 9 से 14 वर्ष के बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु वैक्सीन देने का भी कार्यक्रम चलाया जाएगा ।

डॉ लाल मांझी ,नोडल ऑफिसर एनसीडी सेल ने कहा कि राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमे ओरल ,ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाएगी । शुरुआती जांच में कैंसर का पता चल जाने से हम कैंसर को नियंत्रित कर पाएँगे साथ ही समय पर कैंसर मरीजों को इलाज़ करा पाएंगे । झारखंड को कैंसर मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है ।

हर साल विश्व कैंसर दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। यह थीम कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नए लक्ष्य और दिशा निर्धारित करती है। इस साल 2025 में वर्ल्ड कैंसर डे की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि कैंसर सिर्फ इलाज से नहीं जीता जा सकता है, बल्कि यह एक लड़ाई है जिसे लोगों के साथ मिलकर लड़ना और जड़ से उखाड़ फेंकना है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि हर व्यक्ति कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे सकता है। इस कैंसर स्क्रीनिंग के माध्यम से लोगों को कैंसर के लक्षणों, जैसे कि अचानक वजन कम होना, लंबे समय तक खांसी या गले में खराश, शरीर में गांठ, थकान और त्वचा में बदलाव, के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही, लोगों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा । विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित इस कैंसर स्क्रीनिंग के माध्यम से न केवल लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा बल्कि इसके बचाव, उपचार और रोकथाम के लिए प्रयासों को बढ़ावा भी दिया जाएगा ।

इस अवसर पर डॉ सी के शाही ,निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं , सुश्री मृदु गुप्ता ,सीईओ ,कैपेड, राज्य के विभिन्न जिलों से आईं सहिया दीदी ,स्वास्थ्य कर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारिगण उपस्थित थे ।

    Tags:

    #jharkhand newsHealthHemant sorenIrfan AnsariJHARKHANDjharkhandnewsRIMS
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    सीएम हेमन्त सोरेन से डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

    Next

    दुमका में सीएम हेमंत सोरेन खूब गरजे, कहा- झारखंड को उपेक्षित कर पूंजीपतियों को पहुंचाया जा रहा लाभ, कल्पना बोलीं- हो जाएं हूल के लिए तैयार – JMM FOUNDATION DAY

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Sonia Gandhi meets Lalu Prasad Yadav at his residence and enquires about his health.Sonia Gandhi Lalu Yadav meeting
        सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
        by Team Abua
        November 2, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
      • गेहूं की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, FCI नीलामी में दोगुनी मात्रा में बेचेगा अनाज
      • सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती सकुशल बरामद
      • बटुका गांव में सजा ऐतिहासिक जीवन जोड़ी कार्तिक मेला, परंपरा के बीच युवक-युवतियों ने चुना जीवनसाथी
      • 13 साल की रोहिता ने मौत के बाद भी पेश की इंसानियत की मिसाल, छह मरीजों को मिला नया जीवन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP