Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Helicopter crash in Chamoli Uttarakhand while flying from Badrinath to Dehradun, rescue teams launch search operation.Chamoli Helicopter Crash
    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार; खराब मौसम बना वजह!
    by Team Abua
    October 30, 2026
  • Jharkhand government approves ₹7.66 crore pension fund for Jharkhand statehood movement activists and their families.Jharkhand Andolankari Pension
    झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पेंशन और सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये मंजूर
    by Team Abua
    October 30, 2026
  • Jharkhand CHO Recruitment 2026 for 1038 Community Health Officer vacancies under JRHMS with ₹25000 monthly honorarium.Jharkhand CHO Recruitment 2026
    झारखंड में CHO के 1038 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय
    by Team Abua
    October 30, 2026
  • Ranchi hospitals directed to display treatment rate charts, registration certificates and doctors' qualifications.Ranchi Hospital Rate List
    अस्पतालों और क्लीनिकों में इलाज की दरें प्रदर्शित करना अनिवार्य, सात दिनों की मिली मोहलत
    by Team Abua
    October 30, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIA

Delhi Election 2025: केजरीवाल की EC को खुली चुनौती- ‘यमुना का पानी पीकर दिखाएं चुनाव आयुक्त’

By abua news jharkhand
January 31, 2025 3 Min Read
0
Share This Post

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 अरविंद केजरीवाल आज 11 बजे चुनाव आयोग से मिले। उन्होंने यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर जवाब दिया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की सीएम आतिशी भी मौजूद रही। आप और भाजपा के बीच यमुना के पानी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यमुना के जहरीले पानी के मुद्दे पर आज चुनाव आयोग गए। केजरीवाल ने यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर चुनाव आयोग को जवाब दिया। इस दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की सीएम आतिशी भी मौजूद रहीं। यमुना के पानी विवाद पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया और उनसे हस्तक्षेप करने को कहा। लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

एफआईआर दर्ज होनी चाहिए

केजरीवाल ने कहा चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने के बजाय, मुझे अपनी आवाज उठाने के लिए नोटिस दिया। मैंने दिल्ली में जल संकट होने से रोका। कहा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने जहरीला पानी भेजकर दिल्ली में कृत्रिम जल संकट पैदा करने की कोशिश करके अपराध किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अगर चुनाव आयोग एक्शन नहीं लेता है, तो यह कदम विनाशकारी साबित होगा। खासकर चुनावों के दौरान। भले ही हमने अप्वाइंटमेंट नहीं लिया है, पर हम चुनाव आयोग जा रहे हैं। हम 7 पीपीएम अमोनिया वाले यमुना के पानी की तीन बोतलें लेकर उन्हें सौंप रहे हैं। हम उन्हें देश के सामने उस पानी को पीने की चुनौती देते हैं…” बता दें कि यमुना के पानी को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। दोनों पार्टी एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर खूब बरसे केजरीवाल

यमुना के जहरीले पानी के आरोप मामले में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार पर खूब बरसे। उन्होंने न सिर्फ सीईसी पर राजनीति करने का आरोप लगाया, बल्कि उन्हें दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे डाली।

हमारे पास 20 बोतलों में यमुना का पानी

उन्होंने यहां तक कहा कि राजीव कुमार सेवानिवृत्त होने के बाद अपने लिए नौकरी तलाश रहे हैं, इसलिए राजनीति कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास 20 बोतलों में यमुना का पानी है। ये बोतलें हमने गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम नायब सैनी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के लिए मंगवाई हैं। तीन बोतल चुनाव आयुक्त को भी भेज दूंगा, वह इसे पीकर दिखाएं।

दिल्ली के अंदर खुलेआम हो रही गुंडागर्दी: केजरीवाल

मैं राजीव कुमार से कहना चाहता हूं कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। चुनाव आयोग को जितना उन्होंने बर्बाद किया है, उतना किसी ने नहीं किया। चुनाव आयोग ने जिस तरह की भाषा लिखी है, वह आयोग की भाषा नहीं है। दिल्ली के अंदर खुलेआम गुंडागर्दी मची है, चादरें बांटी जा रही हैं। दिल्ली की जनता ने इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने पल्ला गांव में पानी पीने की नौटंकी की। केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली के लोगों के साथ खड़ा हूं।

    Tags:

    Arvind Kejriwaldelhidelhi assembly electionsDelhi Elecion 2025Jharkhand Voice
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Economic Survey 2024-25: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, 10 प्वाइंट में जानें खास बातें

    Next

    ममता कुलकर्णी विवाद, किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर… अब पद से निष्कासित, कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी?

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Helicopter crash in Chamoli Uttarakhand while flying from Badrinath to Dehradun, rescue teams launch search operation.Chamoli Helicopter Crash
        बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार; खराब मौसम बना वजह!
        by Team Abua
        October 30, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार; खराब मौसम बना वजह!
      • झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पेंशन और सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये मंजूर
      • झारखंड में CHO के 1038 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय
      • अस्पतालों और क्लीनिकों में इलाज की दरें प्रदर्शित करना अनिवार्य, सात दिनों की मिली मोहलत
      • डिजिटल ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बैंकों की लापरवाही पर ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा!

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP