Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड में परिसीमन के असर पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • रांची में फिर शुरू होगा HEC का HTI? युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार के बढ़ेंगे मौके
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • रांची में नगर निगम की करीब 27 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, अब बनेंगे वेंडिंग जोन, पार्क और लाइब्रेरी
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की कमान फिर नंदन यादव को, इंद्रजीत सिंह बने सचिव
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

cm hemant soren sahibganj
INDIAJharkhand

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश – ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने में पूरी संजीदगी के साथ कार्य करें अधिकारी

By abua news jharkhand
September 21, 2022 3 Min Read
0
Share This Post

RANCHI राज्य और राज्य वासियों के कल्याण के लिए सरकार कई महत्वकांक्षी योजनाएं चला रही हैं । लेकिन, अक्सर ग्रामीणों को ना इन योजनाओं की जानकारी हो पाती है और ना ही वे इन योजनाओं से जुड़ पाते हैं। वे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे ग्राम प्रधानों का सम्मेलन आयोजित करें । इस सम्मेलन में उन्हें सरकार की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए , ताकि वे गांव-गांव जाकर डुगडुगी अथवा अन्य पारंपरिक माध्यमों से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के महत्व से अवगत कराते हुए उसका लाभ उन्हें देना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड स्थित धरमपुर मैदान में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे । समारोह में उन्होंने साहिबगंज, पाकुर, गोड्डा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया ।

सरकार की योजनाओं कि ग्रामीणों को मिले जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड मुख्यालयों में ग्रामीणों का सबसे ज्यादा आना -जाना लगा रहता है। ऐसे में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए हर संभव कदम उठाएं। उन्हें प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत भवनों और अन्य सरकारी भवनों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित होर्डिंग्स और बैनर्स आदि लगाएं, ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। अगर कोई योजना का लाभ लेने के लिए आये तो अधिकारी पूरी संजीदगी के साथ उसे योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें ।कोई भी व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

योजनाओं में बिचौलियागिरी नहीं करेंगे बर्दाश्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं , उसका पूरा लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए। कई बार शिकायतें मिलती है कि योजनाओं की जानकारी नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को बिचौलिया झांसा देकर अपनी गिरफ्त में ले लेते हैं और फर्जी तरीके से उसे मिलने वाला लाभ अपनी जेब में भर लेते हैं । सरकार इस मामले में बेहद गंभीर है । अब किसी भी योजना में किसी भी तरह की बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योग्य लाभुकों को ही योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

सुखाड़ से निपटने में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुखाड़ को लेकर सरकार काफी चिंतित है । ऐसे हालात से निपटने के लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी है । गांव से पलायन नहीं हो। ग्रामीणों को अपने ही घर में रोजगार मिले । इसके लिए सरकार कई योजनाएं शुरू करने जा रही है। योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने में आप जैसे ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका है। आप गांव के मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे में किसान, मजदूरों और ग्रामीणों को सुखाड़ जैसे हालात में राहत मिले , इसमें आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं।आपके सहयोग से सुखाड़ से निपटने में सरकार निश्चित तौर पर कामयाब होगी।

समस्याओं का हो रहा समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सेवा दे रहे सभी श्रेणी के कर्मियों के लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं ।हमारी सरकार ने सरकारी सेवकों के पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश, सहायक पुलिस कर्मियों को अवधि विस्तार, आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका के लिए सेवा शर्त नियमावली, जल सहियाओं का मानदेय फिर से शुरू करने जैसी मांगों को पूरा करने का काम किया है। वहीं, राज्य के मूल निवासियों और आदिवासियों के लिए 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का भी निर्णय हमारी सरकार ले चुकी है । आने वाले दिनों में उन सभी समस्याओं का समाधान करने का काम करेंगे जो राज्य के विकास और लोगों के मान -सम्मान और हक अधिकार से जुड़ा होगा।

एक मजबूत और विकसित राज्य बनने की राह पर आगे बढ़ रहा झारखंड

इस समारोह को राजमहल सांसद श्री विजय हांसदा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड एक मजबूत और विकसित राज्य बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। यह सरकार लोगों की भावनाओं के अनुरूप योजनाओं को बना रही है ताकि उसका लाभ राज्य वासियों को मिल सके।

इस समारोह में साहिबगंज जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका किस्कु, साहिबगंज गोड्डा और पाकुड़ के उपायुक्त समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

    Tags:

    Hemant sorenJHARKHANDnarendra modinews
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    sbi recruitment 2022
    Previous

    SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन

    pankaj mishra ed report 2022
    Next

    पंकज मिश्रा साहिबगंज में अवैध खनन को नियंत्रित करते हैं : प्रवर्तन निदेशालय

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड में परिसीमन के असर पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग
        by Team Abua
        September 15, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड में परिसीमन के असर पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग
      • रांची में फिर शुरू होगा HEC का HTI? युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार के बढ़ेंगे मौके
      • रांची में नगर निगम की करीब 27 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, अब बनेंगे वेंडिंग जोन, पार्क और लाइब्रेरी
      • हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की कमान फिर नंदन यादव को, इंद्रजीत सिंह बने सचिव
      • झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP