Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति के अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परंपरा के नाम पर नहीं छीना जा सकता हक…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • रांची में चोरों के निशाने पर स्ट्रीट लाइट, वार्ड-40 से करीब 30 लाइट चोरी; नगर निगम ने दर्ज कराया सनहा…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए गृह मंत्रालय की चेतावनी, हर सेशन के बाद लॉग आउट करना जरूरी…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • अंतिम विदाई के लिए भी मिलेगी पूरी व्यवस्था, IITF में Moksh Voyage का अनोखा स्टॉल बना चर्चा का विषय..
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

ranchiJharkhandlatest newsNation news

संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति के अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परंपरा के नाम पर नहीं छीना जा सकता हक…

By Team Abua
November 24, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी बेटी को पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी से वंचित करने वाली कथित सामाजिक परंपरा को बिना ठोस साक्ष्य के मान्यता नहीं दी जा सकती। ऐसी किसी प्रथा का दावा करने वाले पक्ष को यह साबित करना होगा कि वह प्राचीन, स्पष्ट, उचित और लगातार प्रचलन में रही है।

चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने जामताड़ा से जुड़े 41 साल पुराने पारिवारिक संपत्ति विवाद में यह फैसला सुनाया। अदालत ने निचली अपीलीय अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए दूसरी अपील खारिज कर दी।

 परंपरा के नाम पर बेटियों को उत्तराधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता

खंडपीठ ने कहा कि केवल यह दलील देना पर्याप्त नहीं है कि संताल समाज में बेटियों को पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलता। किसी सामाजिक प्रथा को कानून के सामान्य प्रावधानों से अलग मान्यता देने के लिए उसका प्रमाणित होना जरूरी है। इसके लिए लंबे समय से उसके प्रचलन और निरंतर पालन के ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि संताल समाज में रीति-रिवाज अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में भिन्न हो सकते हैं। ऐसे में पूरे समाज पर एक समान परंपरा लागू मान लेना उचित नहीं होगा।

 घर जमाई की शर्त को भी अदालत ने नहीं माना

अपीलकर्ता पक्ष की ओर से दलील दी गई थी कि संताल समाज में बेटी को पैतृक संपत्ति का अधिकार तभी मिलता है, जब उसका पति घर जमाई बनकर ससुराल में रहे। हालांकि, खंडपीठ ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया।

अदालत ने कहा कि केवल घर जमाई की प्रथा के आधार पर किसी बेटी को पैतृक संपत्ति के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। इसके लिए यह साबित करना जरूरी होगा कि बेटियों को उत्तराधिकार से बाहर रखने की परंपरा का अनिवार्य और लगातार पालन होता रहा है। इस मामले में अपीलकर्ता पक्ष ऐसे प्रमाण प्रस्तुत करने में विफल रहा।

 एमिकस क्यूरी ने अदालत में रखा पक्ष

इस मामले में एमिकस क्यूरी के रूप में अधिवक्ता सुमित गाडोदिया, शिल्पी शांडिल, रंजीत कुशवाहा और निधि लाल ने पक्ष रखा। हाईकोर्ट के इस फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी कथित सामाजिक परंपरा का हवाला देकर बेटियों के पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार के अधिकार को मनमाने ढंग से समाप्त नहीं किया जा सकता।

    Tags:

    Ancestral PropertyDaughters Inheritance RightsHouse Son-in-Law TraditionInheritance LawJamtara NewsJharkhand High CourtJharkhand NewsProperty RightsRanchi NewsSanthal CommunitySanthal Women RightsTribal Rights
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    रांची में चोरों के निशाने पर स्ट्रीट लाइट, वार्ड-40 से करीब 30 लाइट चोरी; नगर निगम ने दर्ज कराया सनहा…

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति के अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परंपरा के नाम पर नहीं छीना जा सकता हक…
        by Team Abua
        November 24, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by Team Abua
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by Team Abua
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by Team Abua
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति के अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परंपरा के नाम पर नहीं छीना जा सकता हक…
      • रांची में चोरों के निशाने पर स्ट्रीट लाइट, वार्ड-40 से करीब 30 लाइट चोरी; नगर निगम ने दर्ज कराया सनहा…
      • WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए गृह मंत्रालय की चेतावनी, हर सेशन के बाद लॉग आउट करना जरूरी…
      • अंतिम विदाई के लिए भी मिलेगी पूरी व्यवस्था, IITF में Moksh Voyage का अनोखा स्टॉल बना चर्चा का विषय..
      • पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पुलिस अधिकारी की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल…

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP