
झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन के लिए ₹7.66 करोड़ मंजूर, DBT से खातों में आएगी राशि
झारखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन और अन्य सुविधाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 7 करोड़ 66 लाख रुपये मंजूर किए हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को राशि आवंटित कर दी है। लाभार्थियों की पहचान और जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पेंशन की राशि सीधे बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। आवंटन में पूर्वी सिंहभूम को सबसे अधिक 1.04 करोड़ रुपये, बोकारो को 62.94 लाख और चाईबासा को 61.99 लाख रुपये मिले हैं। वहीं, साहिबगंज के लिए सबसे कम 84 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। पात्र आंदोलनकारियों को पेंशन के लिए संबंधित जिला प्रशासन से दस्तावेजों के सत्यापन की जानकारी लेनी चाहिए।
#Jharkhand #JharkhandAndolankari #PensionScheme #JharkhandNews #DBT #AbuaNews
Jharkhand Andolankari Pension, 7.66 Crore Allocation, Jharkhand Government, Pension DBT, East Singhbhum, Bokaro, Sahibganj




