Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
    by abua news jharkhand
    October 8, 2026
  • झारखंड में SIR-2026 का शेड्यूल बदला, अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
    by Team Abua
    October 8, 2026
  • CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren: Heartfelt Tribute 🙏 #RupiSoren #Jharkhand #OmShanti
    by abua news jharkhand
    October 8, 2026
  • नहीं रहे नाना पाटेकर: भारतीय सिनेमा ने खोया अभिनय का दमदार और बेबाक चेहरा
    by Team Abua
    October 8, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।
CM Desklatest news

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

By Team Abua
October 6, 2026 4 Min Read
0
Share This Post

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं विभिन्न शांति समितियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया। साथ ही दुर्गा पूजा के पावन उत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग पूजा समितियों को मिल रहा है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य इस सकारात्मक पहल के लिए राज्य सरकार विशेषकर आपको (मुख्यमंत्री को) साधुवाद प्रेषित करती है। जिला प्रशासन द्वारा मिल रहा सहयोग हम सभी को पूर्ण संतुष्टि दे रहा है। आने वाले समय में भी पूजा समिति इसी प्रकार की सहयोग की अपेक्षा रखती है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ कई बार बैठकें आयोजित कर हमारी सभी समस्याओं का निराकरण दुर्गा पूजा उत्सव प्रारंभ होने से पूर्व ही कर दिया जा रहा है। इस सहयोग के लिए हम सभी पूजा समिति के लोग आपके कृतज्ञ हैं।

मुख्यमंत्री को सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण का आमंत्रण

मुलाकात के दौरान दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आगामी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर रांची के विभिन्न भव्य पूजा पंडालों का सपरिवार परिभ्रमण करने तथा मातारानी के दर्शन एवं महाआरती में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस वर्ष भी राजधानी रांची में भव्य और आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा प्रेषित स्नेह आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव में सम्मिलित होंगे तथा विभिन्न पूजा पंडालों का परिभ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे।

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दिए कई अहम सुझाव..

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आप सभी लोग दुर्गा उत्सव की तैयारी पूरी श्रद्धा, निष्ठा और बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के पावन उत्सव की परंपरा लम्बे और अनंतकाल तक चलती रहे माता रानी से यही हमारी प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से कहा कि आस्था और परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए यह जरूरी है कि मूर्ति विसर्जन कार्य पर्यावरण अनुकूल हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के बाद शहर के तालाबों, विभिन्न जलाशयों की स्थिति पर्यावरण के लिए चुनौती बनकर उभरती है, इस मद्देनजर राज्य सरकार और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर मूर्ति विसर्जन हेतु पर्यावरण अनुकूल कार्य योजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति विसर्जन हेतु दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एक वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं, जहां इको फ्रेंडली तरीके से आस्था एवं श्रद्धा के अनुरूप मूर्ति विसर्जन किया जा सके।

दुर्गा पूजा पंडालों में “नशा मुक्ति जागरूकता” हेतु लगाएं होर्डिंग

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता हेतु होर्डिंग्स जरूर लगाएं। राज्य सरकार एवं सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के आपसी समन्वय से ही नशा मुक्त झारखंड के निर्माण की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान समय में यह आवश्यक है कि हम सभी लोग नशा मुक्ति अभियान में अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन करें तथा घर-परिवार एवं समाज के भीतर विशेष कर नौजवान युवाओं से यह आग्रह करें कि वे किसी भी प्रकार का नशा का आदि न बने। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पूजा समिति के सदस्यों ने यह भरोसा दिया कि पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर अवश्य बैनर एवं होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। हमारे राज्य के युवा नशापान से दूर रहे, इस हेतु अनाउंसमेंट कर उन्हें जागरूक करने की विशेष पहल भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षा व सुचारू व्यवस्था के दिए निर्देश..

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना और असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व है। यह उत्सव हमारे समाज में आपसी भाईचारे, सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों को त्योहार के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रहे। बिजली, पानी, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को इस तरह सुचारू रखा जाए, जिससे पंडालों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री को उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल..

मुलाकात के दौरान रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के श्री मनोज पांडेय (बबलू), श्री राजेंद्र सिंह, श्री मुनचुन राय, श्री विक्की यादव, श्री राहुल यादव, श्री अशोक चौधरी, श्री राहुल अग्रवाल, श्री अशोक पुरोहित, श्री रमेश गुप्ता, श्री मयंक गिरी तथा रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के श्री अजीत सहाय, श्री रवींद्र वर्मा, श्री संजय मिनोचा, श्री सागर कुमार, श्री अमरनाथ सरकार, श्री लखपति साव, श्री विनोद यादव, श्री राजन वर्मा, श्री समीर सिंह एवं शांति समिति के श्री जय सिंह यादव, श्री बादल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand newscmojharkhandlatestnewsPrdJharkhand
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    झारखंड के हर बूथ पर 10 अक्टूबर को लगेगा मेगा हेल्प डेस्क, SIR में छूटे मतदाताओं का जुड़ेगा नाम

    Next

    Mobile Recharge to Get Costlier! Tariffs May Rise Up to 15% in 5 Months! #mobilerecharge

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
        by abua news jharkhand
        October 8, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
      • झारखंड में SIR-2026 का शेड्यूल बदला, अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
      • CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren: Heartfelt Tribute 🙏 #RupiSoren #Jharkhand #OmShanti
      • नहीं रहे नाना पाटेकर: भारतीय सिनेमा ने खोया अभिनय का दमदार और बेबाक चेहरा
      • Rupi Soren’s Last Rites to Be Held in Nemra Today; Hemant Soren and Family to Bid Farewell #news

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP