
सुनिए…ये झारखंड के भविष्य की बात है…#students #education
सुनिए…ये झारखंड के भविष्य की बात है…
कोडरमा के सतगावां स्थित राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, बासोडीह में शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से नाराज करीब 1000 विद्यार्थियों ने तीन किलोमीटर पैदल मार्च किया। प्रखंड मुख्यालय पहुँचकर छात्रों ने घेराव किया और धरने पर बैठ गए।
विद्यार्थियों के अनुसार, विद्यालय में 2540 छात्र-छात्राएँ नामांकित हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए महज 10 शिक्षक हैं। नौवीं से बारहवीं तक शिक्षकों के 22 पद स्वीकृत हैं। पदस्थापित 18 शिक्षकों में से आठ को दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किए जाने से कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्रों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बीच शिक्षकों की कमी उनकी चिंता बढ़ा रही है। उन्होंने पर्याप्त शिक्षक और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
बच्चे पढ़ना चाहते हैं—उन्हें पर्याप्त शिक्षक कब मिलेंगे?
#Koderma #Satgawan #JharkhandNews #Education #StudentsProtest #AbuaNewsJharkhand




