Top 5 This Week

Related Posts

14th Hockey India Sub Junior National Women’s Hockey Championship: रांची में 28 अक्टूबर को हॉकी झारखंड का ट्रायल 

Share This Post

Ranchi: 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में झारखण्ड हॉकी टीम की भी भागीदारी होनी है. इसके लिए झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में आयोजित होगा. इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 को या उसके बाद हुआ हो. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विद्यालय का बोनीफाइड प्रमाण पत्र, उम्र पात्रता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा.

Popular Articles