
1926 से हो रही भुतहा तालाब की दुर्गापूजा, इस बार 45 फीट ऊंचे इको-फ्रेंडली पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा
काल्पनिक मंदिर की थीम पर तैयार होगा पूजा पंडाल, 13 फीट की प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण; पूजा आयोजन पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होंगे

रांची: राजधानी रांची के भुतहा तालाब की दुर्गापूजा इस बार भी खास रहने वाली है. श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यहां वर्ष 1926 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार समिति की ओर से काल्पनिक मंदिर की थीम पर पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसे इको-फ्रेंडली तरीके से बनाया जाएगा.
45 फीट ऊंचा होगा पंडाल
इस वर्ष पूजा पंडाल करीब 45 फीट ऊंचा और 35 फीट लंबा होगा. पंडाल के अंदर मां दुर्गा की 13 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी मूर्तिकार रामपाल को दी गई है.
पंडाल और प्रतिमा तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल से आए कलाकार प्रदीप बंगाली की टीम काम कर रही है. निर्माण कार्य में मातादीन टेंट हाउस के कारीगर भी सहयोग कर रहे हैं.
पूजा पर खर्च होंगे करीब 12 लाख रुपये
पूजा समिति के आयोजक संजय सिंह के अनुसार, इस बार पूरे आयोजन में लगभग 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसमें पंडाल, मां दुर्गा की प्रतिमा, आकर्षक विद्युत सज्जा, तोरणद्वार, लाइटिंग, साउंड सिस्टम और पूजा सामग्री समेत अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंडाल परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. इसके अलावा सुरक्षा गार्ड और वॉलंटियर्स की भी तैनाती की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखा जा सके.
समिति के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. किशोर साहू और रमेश सिंह मुख्य संरक्षक हैं. वहीं कुमार राजा, उदय साहू, रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारिक, राजकुमार गुप्ता, दीप सिंह और राजेश साहू वरिष्ठ संरक्षक की भूमिका में हैं.
करण साहू और विशाल कृष्णा संरक्षक हैं. उमा सुल्तानिया को अध्यक्ष, मनीष सेठी को महामंत्री और राहुल सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. संजय सिंह (लल्लू सिंह) आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
समिति में गणेश सिंह, सूरज वर्मा, भोला सिंह, बंटी वर्मा, करण सिंह, मोहित रजक, संजय साहू, सौरव राय, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक और नमन भारतीय समेत अन्य सदस्य भी शामिल हैं.



