Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand Medical Counseling: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, 287 छात्रों को MBBS-BDS-BHMS में मिली सीट
    by Team Abua
    September 14, 2026
  • Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें शहरवार पूरी लिस्ट
    by Team Abua
    September 14, 2026
  • रांची की बेटियों ने चीन में लहराया तिरंगा, जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत बना चैंपियन
    by Team Abua
    September 14, 2026
  • रांची रेलवे स्टेशन पर बनेगा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, 20 फीट के वामन अवतार पर टिकी होंगी नजरें
    by Team Abua
    September 14, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

bussinessINDIAlatest news

Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें शहरवार पूरी लिस्ट

By Team Abua
September 14, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, नुआखाई और रविवार की छुट्टी के चलते अलग-अलग शहरों में बैंक शाखाएं रहेंगी बंद, UPI और नेट बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

Bank Holiday September 2026: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए काम की है। 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक शाखाएं कुल 4 दिन बंद रहेंगी। हालांकि, ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होंगी। अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय त्योहारों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे।

इस दौरान मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा, अहमदाबाद और शिलोंग जैसे शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

14 सितंबर को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, हरतालिका और गणेश पूजा के कारण कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी और विजयवाड़ा प्रमुख हैं।

15 सितंबर को भी कुछ शहरों में बैंक अवकाश

मंगलवार, 15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

18 सितंबर को शिलोंग में बैंक बंद

शुक्रवार, 18 सितंबर को यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर शिलोंग में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। यह छुट्टी स्थानीय स्तर पर लागू रहेगी।

20 सितंबर को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

रविवार, 20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण देशभर की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों की तारीख देखकर पहले से योजना बना लेना बेहतर होगा।

एक नजर में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणप्रमुख शहर
14 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थी, हरतालिका, गणेश पूजामुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा
15 सितंबर 2026मंगलवारसंवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी का दूसरा दिनअहमदाबाद, भुवनेश्वर, पणजी
18 सितंबर 2026शुक्रवारयूनिटेरियन एनिवर्सरी डेशिलोंग
20 सितंबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में

डिजिटल बैंकिंग पर नहीं पड़ेगा असर

बैंक शाखाओं के बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने और दूसरे डिजिटल लेन-देन सामान्य रूप से कर सकेंगे।

इसलिए बैंक शाखा में जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें, ताकि जरूरी काम के लिए आपको परेशानी न हो।

    Tags:

    #jharkhand newsindialatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    रांची की बेटियों ने चीन में लहराया तिरंगा, जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत बना चैंपियन

    Next

    Jharkhand Medical Counseling: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, 287 छात्रों को MBBS-BDS-BHMS में मिली सीट

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand Medical Counseling: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, 287 छात्रों को MBBS-BDS-BHMS में मिली सीट
        by Team Abua
        September 14, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Jharkhand Medical Counseling: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, 287 छात्रों को MBBS-BDS-BHMS में मिली सीट
      • Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें शहरवार पूरी लिस्ट
      • रांची की बेटियों ने चीन में लहराया तिरंगा, जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत बना चैंपियन
      • रांची रेलवे स्टेशन पर बनेगा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, 20 फीट के वामन अवतार पर टिकी होंगी नजरें
      • हिंदी हमारी भाषा, संस्कृति और पहचान की आवाज़ है। 🇮🇳हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! ❤️#HindiDiwas

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP