Jharkhand Assembly Election 2024: एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानिए कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव

0
39
Share This Post

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। रांची में आज एनडीए घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की गयी। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि आजसू पार्टी 10 सीटों सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। जदयू के कोटे में जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ सीट गयी है। लोजपा को चतरा सीट दी गयी है। प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो और जदयू के नेता भी मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here