
Jharkhand Minister Sudivya Kumar Passes Away; CM Hemant Calls It a “Personal and Irreparable Loss”
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह से झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुदिव्य कुमार सोनू लगातार दूसरी बार गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग जैसे महत्त्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी।
उनके आकस्मिक निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है। अबुआ न्यूज़ झारखंड परिवार दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति! 💐
#SudivyaKumarSonu #सुदिव्यकुमारसोनू #श्रद्धांजलि #Jharkhand #JharkhandNews #Giridih #JMM #HemantSoren #AbuaNewsJharkhand #omshanti




