Friday, March 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Ranchi-Gorakhpur Train:रांची से गोरखपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू, जानिए समय सारिणी और रूट

Share This Post

रांचीः केन्द्र सरकार ने रांची से गोरखपुर के लिए एक नयी ट्रेन की सौगात दी है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली से वर्जुअल माध्यम से इस साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ किया। रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेल की आधारभूत संरचनाओं में लगातार प्रगति हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी 57 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

रांची से शाम 5.10 बजे रवाना होगी ट्रेन

रांची से यह ट्रेन हर शुक्रवार शाम 5.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन शनिवार सुबह 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर 3.30 बजे गोरखपुर से चलेगी और अगले दिन रविवार सुबह 9.25 बजे रांची पहुंचेगी। रांची और गोरखपुर के बीच यह नई ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।

20 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, पटना साहेब, पटना, पाटलिपुत्र, दिघवारा, छपरा, सिवान, भटनी और देवरिया सदर शामिल हैं।

हटिया-गोरखपुर का विस्तार संबलपुर तक करने से हो रही थी परेशानी

इससे पहले रांची से गोरखपुर जाने के लिए हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन थी, लेकिन बाद में इस ट्रेन का विस्तार संबलपुर तक कर दिया गया था। इससे रांची के लोगों को काफी परेशानी होने लगी थी। लोगों ने इसका विरोध किया था और मांग की थी कि रांची से गोरखपुर के लिए नई ट्रेन चलाई जाए।

रांची-गोरखपुर के बीच व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय ने विचार किया और अब नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे रांची और गोरखपुर के बीच आवागमन करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से रांची और गोरखपुर के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Popular Articles