प्रभाकर कुमार ने हासिल किया पहला स्थान, अबू ओसामा दूसरे और पुष्पा रानी तीसरे पायदान पर; 14 अगस्त से डाउनलोड होगा रिजल्ट

रांची। झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में कुल 4,667 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
जारी कंबाइंड मेरिट लिस्ट में प्रभाकर कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्हें सीएमएल रैंक-1 प्राप्त हुआ है। वहीं अबू ओसामा दूसरे स्थान पर और पुष्पा रानी तीसरे स्थान पर रही हैं।
आज डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आज से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के बीच अब आगे की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू हो जायेगी।
कृषि और संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक सफल अभ्यर्थियों को आगे की काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गयी है।
टॉप-3 अभ्यर्थी
- पहला स्थान: प्रभाकर कुमार — सीएमएल रैंक 1
- दूसरा स्थान: अबू ओसामा
- तीसरा स्थान: पुष्पा रानी
कंबाइंड प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए अब अगले चरण में सीट आवंटन और नामांकन प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

