एमएस धोनी बने Malabar Gold & Diamonds के नए ब्रांड एंबेसडर

0
82
Share This Post

कंपनी ने धोनी की ईमानदारी, अनुशासन और निरंतरता को अपने ब्रांड मूल्यों से जोड़ा; 14 देशों में 445 से अधिक शोरूम का नेटवर्क

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी अब Malabar Gold & Diamonds के ब्रांड एंबेसडर होंगे। कंपनी ने धोनी के साथ अपनी नई साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा कि इससे उसके ‘जिम्मेदार ज्वेलर’ के वादे और प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी।

कंपनी के मुताबिक, एमएस धोनी की पहचान सिर्फ क्रिकेट की उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। उनकी ईमानदारी, अनुशासन और निरंतरता ने उन्हें देशभर में लोगों का भरोसा और सम्मान दिलाया है। कंपनी का कहना है कि धोनी के ये गुण उसके ब्रांड मूल्यों से भी मेल खाते हैं।

पारदर्शिता और ग्राहकों का भरोसा प्राथमिकता

इस साझेदारी को लेकर Malabar Group के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा कि एमएस धोनी के साथ जुड़ाव कंपनी की पारदर्शिता, जिम्मेदार कारोबारी तौर-तरीकों और ग्राहकों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि धोनी ने अपने लंबे करियर में ईमानदारी और अनुशासन के साथ लाखों लोगों का विश्वास हासिल किया है। यही मूल्य कंपनी की कार्यशैली और ब्रांड की सोच के साथ भी मेल खाते हैं।

1993 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

बता दें कि Malabar Gold & Diamonds की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। यह Malabar Group की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी के अनुसार, इसका सालाना कारोबार 9.41 अरब डॉलर है और इसे दुनिया के प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर्स में शामिल किया जाता है।

कंपनी का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है और इसके 14 देशों में 445 से अधिक शोरूम संचालित होने की जानकारी दी गई है। एमएस धोनी के ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद अब कंपनी की मार्केटिंग और ब्रांड कैंपेन में उनकी लोकप्रियता और भरोसेमंद छवि का इस्तेमाल किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here