Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • रांची के चुटिया में दिखेगा परी लोक का नजारा, बैलगाड़ी-पालकी और हाथी से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • Jharkhand SIR: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति का आज आखिरी मौका, 15 सितंबर के बाद शुरू होगा निपटारा
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • झारखंड में उर्दू शिक्षकों की भारी कमी, 7232 पद सृजित होने के बाद भी दो साल से बहाली का इंतजार
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand

498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को CM हेमंत ने सौंपे नियुक्ति पत्र, ED छापेमारी पर कहा- चुनाव के पहले विपक्ष के कार्यकर्ता हुए सक्रिय

By abua news jharkhand
October 14, 2024 2 Min Read
0
Share This Post

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की गई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के ‘प्रोजेक्ट बिल्डिंग’ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी स्वास्थ्य सेवा को और अधिक गुणवत्ता प्रदान करेंगे।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह बहुत पहले हो जाना चाहिए था

बाद में पत्रकारों से बातचीत में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज जो नियुक्ति पत्र बांटा गया, यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन यह जिम्मा उनके पास आया, इसलिए कर रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि यह सभागार अनवरत नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का गवाह बन रहा है।

ईडी छापेमारी पर बोले-चुनाव के पहले विपक्ष के कार्यकर्ता सक्रिय

मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अन्य लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी पर हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी की कहानी अप्रत्याशित नहीं है, क्योंकि अब चुनाव का वक्त है, विपक्ष के मुख्य सक्रिय कार्यकर्ता अपने काम में लग गए हैं।

मुंबई में झारखंड भवन की रखी आधारशिला

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त किए गए पांच कर्मियों – अनिता महतो, अंकिता उपाध्याय, संतोषी रजक, सिलवंती सोरेन और मोहम्मद रबीउल इस्लाम को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से मुंबई में झारखंड भवन की आधारशिला रखी। झारखंड भवन का निर्माण नवी मुंबई में किया जाएगा।

पकरी-बरवाडीह सब स्टेशन की भी आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) पर निर्भर क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 230/33 किलोवाट क्षमता के पकरी-बरवाडीह सबस्टेशन की आधारशिला भी रखी।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand news#jharkhandnews#RANCHIbjpjharkhandHemant sorenjharkhandnewsjmm
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    भाजपा सांसद कालीचरण सिंह से रिम्स में मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ली स्वास्थ्य की जानकारी

    maiya samman
    Next

    maiya samman: मंईयां सम्मान योजना में बढ़ोत्तरी कर रु० 2500

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट
        by Team Abua
        September 15, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट
      • रांची के चुटिया में दिखेगा परी लोक का नजारा, बैलगाड़ी-पालकी और हाथी से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल
      • Jharkhand SIR: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति का आज आखिरी मौका, 15 सितंबर के बाद शुरू होगा निपटारा
      • झारखंड में उर्दू शिक्षकों की भारी कमी, 7232 पद सृजित होने के बाद भी दो साल से बहाली का इंतजार
      • झारखंड में 4 MEMU ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, गोमो-मुरी तक ही चलेंगी ट्रेनें

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP