सीबीएसई ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे किए घोषित, वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं रिजल्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। परिणाम देखने के बाद छात्रों को मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।
53.08 प्रतिशत छात्रों ने हासिल की सफलता
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 53.08 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, विषयवार अंक और कुल प्राप्त अंकों समेत सभी विवरणों की जांच कर लें।
करीब 2.91 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कुल 2,91,576 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,75,287 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। आंकड़ों के अनुसार, 1,11,056 छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 1,64,231 छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी।
CBSE 12th Supplementary Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन को खोलें।
- यहां CBSE Class 12 Supplementary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
छात्र सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी अपना डिजिटल रिजल्ट और संबंधित दस्तावेज देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करते समय किसी भी तरह की गलती मिलने पर छात्र संबंधित आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकते हैं।

