JPSC-JSSC विवाद के बीच बोकारो पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निजी दौरे पर दंत चिकित्सक से करेंगे मुलाकात

0
81
Share This Post

रांची में छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री का बोकारो दौरा, एयरपोर्ट पर DC और SP ने किया स्वागत

बोकारो: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों और युवाओं का आंदोलन जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार दोपहर बाद बोकारो पहुंचे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को निजी बताया जा रहा है।

बोकारो एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने किया। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपने निजी कार्यक्रम के तहत बोकारो पहुंचे हैं। यहां वे दंत चिकित्सक डॉ. अभय से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि डॉ. अभय मुख्यमंत्री के पारिवारिक चिकित्सक हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री के बोकारो पहुंचने का समय ऐसा है, जब राजधानी रांची में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र-युवा आंदोलन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की जांच समेत कई मांगें उठाई जा रही हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री का बोकारो दौरा निजी कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है और फिलहाल उनके कार्यक्रम में छात्र आंदोलन को लेकर किसी आधिकारिक बैठक या घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में मुख्यमंत्री के बोकारो दौरे के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर उनके अगले कदम पर भी बनी हुई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here