Sukhdev Bhagat’s Son’s Reception: दिल्ली में भव्य रिसेप्शन, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ओम बिरला समेत कई दिग्गज शामिल

0
102
Share This Post

Sukhdev Bhagat’s Son’s Reception लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाह के बाद नई दिल्ली में भव्य रिसेप्शन समारोह का आयोजन किया गया । राजधानी के होटल अशोका में आयोजित इस समारोह में देश की राजनीति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं 

राहुल गांधी ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से शामिल हुए । उन्होंने नवविवाहित दंपति से मुलाकात कर उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दीं । समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंचे 

ओम बिरला और हरिवंश भी हुए शामिल

इस खास मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी समारोह में शिरकत की । इसके अलावा सांसद सुप्रिया सुले, नवीन जिंदल और अनुराग ठाकुर के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई समेत कई राजनीतिक हस्तियां रिसेप्शन में मौजूद रहीं 

कई राज्यों से पहुंचे नेता और जनप्रतिनिधि

सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन समारोह में अलग-अलग राजनीतिक दलों की मौजूदगी देखने को मिली । गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से सांसद, विधायक और मंत्री समारोह में शामिल हुए 

इसके साथ ही कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ और उनकी जीवनसंगिनी को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं 

सुखदेव भगत की राजनीतिक पृष्ठभूमि

सुखदेव भगत झारखंड के लोहरदगा से सांसद हैं और कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं । उनके पुत्र अभिनव सिद्धार्थ का विवाह पारंपरिक सरना रीति-रिवाज से 26 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ था । इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन एक मई को आयोजित आशीर्वाद समारोह में पहुंचकर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं 

रांची के कांके रिजॉर्ट में आयोजित आशीर्वाद समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियां शामिल हुईं 

दिल्ली में आयोजित यह रिसेप्शन समारोह राजनीतिक रूप से भी खास रहा, जहां अलग-अलग दलों और राज्यों से जुड़े कई प्रमुख चेहरे एक ही मंच पर नजर आए 

बाहरी संसाधन

Khunti Rain Alert: जुलाई में 89.3 मिमी अतिरिक्त बारिश, 34.73% धान रोपनी पूरी, किसानों में खुशी की लहर

RTE Admission: रांची में 1,147 में से 557 सीटें अब भी खाली, 5 अगस्त को होगी ऑनलाइन लॉटरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here