Electric Air Taxi: 2028 तक उड़ान भरेगी भारत की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, 110 KM रेंज, 800+ ऑर्डर्स, जानें क्या है खास

0
259
Share This Post

Electric Air Taxi: 2028 तक भारत की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी होगी लॉन्च

भारत जल्द ही भविष्य की हवाई परिवहन व्यवस्था के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ePlane Company देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विकसित कर रही है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2028 तक व्यावसायिक संचालन शुरू करना है। यह परियोजना शहरी परिवहन, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है।

IIT मद्रास इनक्यूबेटेड इस स्टार्टअप ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी प्रोटोटाइप PT-01 का अनावरण किया है। कंपनी ने चेन्नई के IIT मद्रास डिस्कवरी कैंपस में अपनी 60,000 वर्ग फुट की नई प्रोडक्शन सुविधा में इस प्रोटोटाइप को पेश किया। इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का यह प्रोटोटाइप करीब पांच साल के शोध, कंप्यूटेशनल मॉडलिंग और छोटे फ्लाइंग डेमोन्स्ट्रेटर के बाद तैयार किया गया है.


क्या है Electric Air Taxi और कैसे काम करती है?

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान है, जो हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भर सकता है और हवाई जहाज की तरह आगे बढ़ सकता है। इसे पारंपरिक रनवे की जरूरत नहीं होती, जिससे यह शहरी क्षेत्रों में संचालन के लिए उपयुक्त है।

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की प्रमुख विशेषताएं:

  • वजन और आकार: लगभग 2.2 टन वजनी, 8 मीटर का विंगस्पैन, 8×11 मीटर का फुटप्रिंट
  • रेंज: एक चार्ज में लगभग 100-110 किलोमीटर
  • क्षमता: एक पायलट और 200 किलोग्राम पेलोड (2 यात्री या मरीज+पैरामेडिक)
  • स्पीड: सड़क मार्ग से 1 घंटे की यात्रा 10-15 मिनट में पूरी

Electric Air Taxi की खासियत: सुरक्षा और तकनीक

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को कई सुरक्षा फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है। इसके डिजाइन में 6 स्वतंत्र लिफ्ट रोटर और 4 फॉरवर्ड प्रोपेलर हैं। अगर कोई एक मोटर फेल हो जाती है, तो बाकी मोटरें काम करती रहती हैं, जिससे विमान सुरक्षित उड़ान जारी रख सकता है.

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी में “Synergistic Lift” तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो फिक्स्ड विंग्स और अलग-अलग लिफ्ट एवं क्रूज़ प्रोपेलर को जोड़ती है. इसके अलावा, विमान पूरी तरह कार्बन-फाइबर कम्पोजिट से बना है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है.


Electric Air Taxi: एयर एम्बुलेंस से होगी शुरुआत

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का पहला व्यावसायिक उपयोग एयर एम्बुलेंस सेवा के रूप में होगा। इसका उद्देश्य गंभीर मरीजों को ट्रैफिक जाम से बचाते हुए कम समय में अस्पताल पहुंचाना है. कंपनी ने इस सेवा के लिए पहले ही 800 से अधिक विमानों के ऑर्डर प्राप्त कर लिए हैं.

इंटरनेशनल क्रिटिकल एयर ट्रांसफर टीम (ICATT) ने ePlane कंपनी के साथ 788 eVTOL एयर एम्बुलेंस खरीदने के लिए समझौता किया है.


Electric Air Taxi: कब होगी उपलब्ध?

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी के लिए ग्राउंड टेस्टिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होगी, जिसके बाद सर्टिफिकेशन-कंप्लायंट फ्लाइट टेस्टिंग 2027 की दूसरी तिमाही में शुरू होगी.

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का व्यावसायिक संचालन वर्ष 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य तय समय के भीतर सभी आवश्यक परीक्षण और नियामकीय मंजूरियां पूरी करना है.


Electric Air Taxi: क्या होगा किराया?

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का किराया Uber किराए का लगभग 2.5 गुना होने की उम्मीद है. यह हेलीकॉप्टर के मुकाबले काफी किफायती होगा, क्योंकि हेलीकॉप्टर इवैकुएशन की लागत ₹3 लाख तक हो सकती है, जबकि इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी एयर एम्बुलेंस सेवा ₹30,000 प्रति मिशन पर उपलब्ध हो सकती है.

Additional Surcharge: झारखंड में संपत्ति रजिस्ट्री पर 10% अतिरिक्त शुल्क, 50 लाख की संपत्ति पर 35 हजार ज्यादा, जानें नई नियमावली

Mega Login Camps: 23 जुलाई को रांची-खूंटी के डाकघरों में मेगा लॉगिन शिविर, PLI-RPLI बीमा योजनाओं से 7 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here