Top 5 This Week

Related Posts

झारखण्ड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज लोहरदगा में, ये दिग्गज होंगे शामिल

Share This Post

झारखण्ड कांग्रेस राज्य में भारत जोड़ो (Bharat jodo)अभियान चला रही है। इस वक़्त झारखंड में भारत जोड़ा का दूसरा चरण चल रहा है। आज यह अभियान लोहरदगा में चलाया जाएगा। इसके लिए पूरी तयारी की जा चुकी है. लोहरदगा जिले में रविवार को रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पर शंख नदी मोड़ से शुभारंभ होगी। यात्रा का शुभारंभ शंख मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद होगा, जो पतराटोली, रेलवे साइडिंग, पावरगंज चौक, कांग्रेस कार्यालय, अमला टोली, अपर बाजार, मिशन चौक होते हुए बरवा टोली चौक, सोबरन टोली, जुरिया के रास्ते नदिया मैना बगीचा में स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन होगा। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के झारखंड प्रदेश संयोजक सह कांग्रेस के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, बंधु तिर्की, प्रदीप बालमुचू, सुखदेव भगत, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक दीपिका सिंह पांडे शामिल होंगे। इसी उद्देश्य को लेकर  राहुल गांधी के नेतृत्व में 3570 किलोमीटर एवं 150 दिन चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम 12 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। झारखंड के प्रत्येक जिलों में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम किया जा रहा है।

Popular Articles