अगर अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। BLO, वोटर हेल्पलाइन 1950 या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से अपना फॉर्म भरकर जमा किया जा सकता है।

रांची: अगर आपने अभी तक झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। यदि आप रांची सहित राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में अपने पोलिंग एरिया से बाहर रहने के कारण फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं, या किसी वजह से अब तक आपको गणना प्रपत्र नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन आसान विकल्प उपलब्ध कराए हैं।
पहला, अपने क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) से संपर्क करें। BLO आपको गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे, जिसे भरकर तुरंत जमा किया जा सकता है।
दूसरा, SIR प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल करें। यहां आपको आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता मिलेगी।
तीसरा, आप Voters’ Service Portal या ECINET App के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन भी अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं।
निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि 19 जुलाई 2026 तक अपना SIR गणना प्रपत्र भरकर अवश्य जमा करें, ताकि शुद्ध, त्रुटिहीन और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।
याद रखिए कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

