अपनी निरक्षर पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया’: पुराने बयान पर बिहार की राजनीति फिर गर्माई

0
103
Share This Post

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव के शासन में अपराधियों को संरक्षण मिलता था। उन्होंने आरोप लगाया कि चारा घोटाले में जेल जाने के बाद लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया, जिससे बिहार की राजनीति में वंशवाद को बढ़ावा मिला।

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर पुराने मुद्दों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल पर तीखा प्रहार किया है। संजय सरावगी ने कहा कि राजद के दौर में बिहार में अपराध का बोलबाला था और अपराधियों को सीधा सत्ता का संरक्षण मिलता था। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर देश का सबसे बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे सजायाफ्ता होकर जेल जा रहे थे, तब उन्होंने अपनी निरक्षर पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की गद्दी सौंप दी थी।

लालू के पुराने फैसले पर फिर छिड़ी सियासी बहस

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने लालू यादव के पुराने कार्यकाल की याद दिलाते हुए उन पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिलने के बाद जेल जाते समय लालू यादव को राज्य के किसी योग्य नेता पर भरोसा नहीं था। यही वजह थी कि उन्होंने अपनी निरक्षर पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया, जबकि उन्हें ठीक से अपना नाम तक लिखना नहीं आता था।

‘तेजस्वी को जनता गंभीरता से नहीं लेती’, BJP का बड़ा दा

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बिहार के विकास और यहां की जनता की समस्याओं से कोई खास सरोकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव आए दिन जो भी राजनीतिक बयानबाजी करते हैं, बिहार की जनता और राजनीतिक हलके के लोग अब उसे बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेते हैं क्योंकि उनके दावों में कोई सच्चाई नहीं होती। कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से दिए गए बयान पर संजय सरावगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को कहीं बाहर जाना था तो तीन दिन पहले ही उन्होंने पार्टी की स्थापना दिवस मना ली। ऐसा पहली बार देखने को मिला है।’राजद शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण’

संजय सरावगी ने लालू-राबड़ी सरकार के दौरान की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय पूरे सूबे में भय का माहौल था। राजद की सरकार में अपराधियों और माफियाओं को सरकार की तरफ से खुली छूट और संरक्षण प्राप्त था, जिसके कारण बिहार कई दशक पीछे चला गया। बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान के बाद राज्य में एक बार फिर ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ की बहस छिड़ गई है।

पुरानी जिन्न क्यों बाहर ला रही बीजेपी?

बांकीपुर उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी एक बार फिर राजद के पुराने शासनकाल के मुद्दों को हवा दे रही है। संजय सरावगी ने लालू प्रसाद यादव को देश के सबसे बड़े घोटाले का दोषी और सजायाफ्ता करार दिया।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पूरी तरह निरक्षर बताते हुए कहा कि उन्हें हस्ताक्षर करना भी नहीं आता था।तेजस्वी की राजनीतिक गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता उनको पूरी तरह खारिज कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here