रांची में 1.59 लाख लाभुकों को बड़ी सौगात, 4 महीने की पेंशन एक साथ खातों में

0
77
Share This Post

रांची: सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारकों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने अप्रैल से जुलाई 2026 तक की चार महीने की पेंशन राशि एक साथ लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पहले चरण में 1,59,358 लाभुकों के खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 63.74 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। प्रत्येक पात्र लाभुक को 4,000 रुपये की पेंशन राशि प्राप्त हुई।

इन अंचलों में भुगतान अभी जारी

फिलहाल अनगड़ा, चान्हो, तमाड़ और शहर अंचल के लाभुकों की पेंशन भुगतान प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने बताया कि इन क्षेत्रों के पात्र लाभुकों के खातों में भी जल्द राशि भेज दी जाएगी।

जिनकी पेंशन नहीं आई, वे क्या करें?

जिन लाभुकों के खाते में अभी तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते को आधार से लिंक (आधार सीडिंग) कराने और संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने की सलाह दी गई है। इससे भविष्य में पेंशन का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here