Raksha Bandhan 2026: डाक विभाग ने शुरू किया ‘रक्षा सूत्र अभियान’, 465 डाकघरों में बने विशेष काउंटर, जानें कैसे भेजें राखी

0
73
Share This Post

Raksha Bandhan 2026: डाक विभाग ने शुरू किया ‘रक्षा सूत्र अभियान’

Raksha Bandhan के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए रांची मंडल डाक विभाग ने विशेष ‘रक्षा सूत्र अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बहनें अपने भाइयों तक राखी और स्नेह का संदेश सुरक्षित, तेज और समय पर भेज सकेंगी। रांची और खूंटी जिले के सभी 465 डाकघरों में विशेष राखी काउंटर बनाए गए हैं। यहां से वाटरप्रूफ विशेष राखी लिफाफों के माध्यम से स्पीड पोस्ट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बारिश के मौसम को देखते हुए इन लिफाफों को खास तौर पर तैयार किया गया है, ताकि राखी सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके।


Raksha Bandhan 2026: घर-घर पहुंचेंगे डाकिया, 10 रुपये में मिलेगा खास लिफाफा

इस Raksha Bandhan पर डाक विभाग की इस पहल की सबसे खास बात यह है कि अब लोगों को राखी भेजने के लिए डाकघर जाने की भी जरूरत नहीं होगी। अभियान के दौरान डाकिया अपने साथ 10 रुपये कीमत वाले विशेष राखी लिफाफे लेकर घर-घर पहुंचेंगे और लोगों को उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा डाक विभाग विभिन्न विद्यालयों में ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता भी आयोजित करेगा। छात्राएं अपने हाथों से बनाई गई राखी को विद्यालय परिसर से ही स्पीड पोस्ट के जरिए अपने भाइयों को भेज सकेंगी। प्रतियोगिता में चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।


Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन और क्या है शुभ मुहूर्त?

इस वर्ष Raksha Bandhan 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा । इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा । इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा, क्योंकि भद्रा 27 अगस्त की रात में ही समाप्त हो जाएगी । यही कारण है कि बहनें सुबह शुभ मुहूर्त में ही राखी बांध सकेंगी।


Raksha Bandhan 2026: रांची मंडल डाक अधीक्षक का बयान

रांची मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक विनोद कुमार पंडित ने बताया कि यह विशेष ‘रक्षा सूत्र अभियान’ 25 जुलाई से 25 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और भावनाओं का सबसे मजबूत प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य इन्हीं भावनाओं को सुरक्षित और समय पर हर घर तक पहुंचाना है। रांची और खूंटी जिले के सभी 465 डाकघरों में विशेष राखी काउंटर बनाए गए हैं 


Raksha Bandhan: भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक

Raksha Bandhan भाई-बहन के प्यार, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है । इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई जीवनभर अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं । यह त्योहार भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है 

Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei: ईरान में 12-20 मिलियन लोगों के साथ अंतिम संस्कार, 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल

Earthquake off Cuba: 6.1 तीव्रता के भूकंप से हिला हवाना, कैनकन और फ्लोरिडा – लोगों में दहशत (2026)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here