Trisha Krishnan: ZARA के होम डिलीवरी पर गंभीर आरोप, 3 बार भेजे गए ‘शरीर की बदबू’ वाले कपड़े, जानें पूरा मामला

0
298
Share This Post

Trisha Krishnan ने ZARA पर लगाए आरोप, लगातार तीसरी बार ‘बदबू’ की शिकायत

अभिनेत्री Trisha Krishnan ने मशहूर फैशन ब्रांड ZARA की होम डिलीवरी सेवा पर नाराजगी जताई है । सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने दावा किया कि लगातार तीसरी बार उन्हें ऐसे कपड़े मिले, जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी । Trisha Krishnan ने कंपनी से पैकिंग से पहले गुणवत्ता की बेहतर जांच करने की अपील की है।

Trisha Krishnan की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई हलचल

Trisha Krishnan ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “प्रिय @zara और @zaracare, एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है। अगली बार होम डिलीवरी भेजने से पहले कृपया यह सुनिश्चित करें कि कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो । लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है । यह बेहद खराब अनुभव है। पैक करने से पहले कम से कम कपड़ों को सूंघकर जरूर देख लें ।”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई , जिस पर कई यूजर्स ने भी अपने खरीदारी अनुभव साझा किए । अब तक ZARA की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है 

ZARA के क्वालिटी कंट्रोल पर उठे सवाल

Trisha Krishnan की शिकायत ने ZARA सहित अन्य ऑनलाइन रिटेल ब्रांड्स के क्वालिटी कंट्रोल पर सवाल खड़े कर दिए हैं । विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की शिकायतें अक्सर उन उत्पादों से जुड़ी होती हैं, जिन्हें पहले किसी अन्य ग्राहक ने ट्राय किया हो या रिटर्न कर दिया हो और बिना उचित जांच के दोबारा पैक कर भेज दिया गया हो 

पहलूविवरण
आरोपशरीर की बदबू वाले कपड़े तीसरी बार मिले 
मंचइंस्टाग्राम स्टोरी 
टैग किए गए अकाउंट@zara, @zaracare 
ZARA की प्रतिक्रियाअब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं 
संभावित कारणबिना जांच के रिटर्न किए गए कपड़े दोबारा भेजे गए 

Trisha Krishnan के फिल्मी करियर और सोशल मीडिया पर चर्चा

Trisha Krishnan के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘करुप्पु’ में अभिनेता सूर्या के साथ नजर आईं । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही । उन्होंने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर ‘ब्रेकअप’ की अफवाहों को भी खारिज कर दिया था 

झारखंड Monthly Retirement Plan: वरिष्ठ, बीमार, दिव्यांग कलाकारों को ₹4,000 पेंशन, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Prince Khan: धनबाद में बुलडोजर एक्शन, विधायक को धमकी, फर्जी पासपोर्ट और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here