8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक समेत अन्य योग्य अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन।

खूंटी: जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, खूंटी की ओर से 3 जुलाई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश और विदेश की कई निजी कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, सुपरवाइजर, ड्राइवर, मशीन ऑपरेटर, कस्टमर केयर, अकाउंटेंट, फील्ड ऑफिसर, पिकर, पैकर, हाउसकीपिंग और ट्रेनी समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
इस भर्ती प्रक्रिया में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कई पदों पर फ्रेशर्स को भी आवेदन का अवसर मिलेगा।
वेतन और कार्यस्थल
चयनित अभ्यर्थियों को पद और कंपनी के अनुसार लगभग ₹8,000 से ₹40,000 या उससे अधिक मासिक वेतन दिया जा सकता है। नियुक्ति झारखंड, कर्नाटक, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, गुजरात और दुबई सहित विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।
ये दस्तावेज साथ लाना होगा
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य लाने होंगे:
- बायोडाटा (Resume)
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निजी कंपनियों द्वारा की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन या चयन से पहले संबंधित कंपनी की योग्यता, सेवा शर्तों और वेतन संबंधी नियमों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, खूंटी या संबंधित रोजगार पोर्टल से संपर्क कर सकते हैं।


