Ranchi Ursuline College में नोज रिंग विवाद: छात्रा ने चिकित्सकीय कारण बताकर मांगा समय, ABVP ने 4 घंटे किया प्रदर्शन, नामांकन रद्द

0
81
Ranchi Ursuline College
Share This Post

Ranchi Ursuline College रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में नोज रिंग (नाक का गहना) पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कॉलेज प्रशासन द्वारा कक्षा 11वीं की छात्रा जूही सिंह को नोज रिंग हटाने के लिए कहने पर मामला विवादित हो गया। छात्रा ने चिकित्सकीय कारण बताते हुए कुछ दिनों की मोहलत मांगी, लेकिन बात नहीं बनी 

ABVP का 4 घंटे का प्रदर्शन

विवाद बढ़ने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य द्वार के बाहर पुतला दहन किया । यह प्रदर्शन करीब 4 घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस को मौके पर आना पड़ा 

ABVP केंद्रीय कार्य सदस्य दिशा दित्या ने कहा, “किसी छात्रा के साथ उसकी सांस्कृतिक अथवा पारंपरिक पहचान के कारण भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है” 

छात्रा और अभिभावक का पक्ष

छात्रा जूही सिंह के अनुसार, 16 जून से कक्षाएं शुरू होने के बाद उसे नोज रिंग हटाने के लिए कहा गया। उसने बताया कि चिकित्सकीय कारणों से वह तुरंत नोज रिंग नहीं निकाल सकती थी, लेकिन प्रशासन ने उसकी बात नहीं सुनी । उसने आरोप लगाया कि बिना लिखित नोटिस के उसे स्कूल से बाहर कर दिया गया और उसके धर्म व क्षेत्रीय पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं 

छात्रा के अभिभावकों का कहना था कि उनकी बेटी का इलाज चल रहा था, इसलिए उन्होंने नोज रिंग हटाने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज की नियमावली में नोज रिंग पर कोई स्पष्ट प्रतिबंध नहीं है 

कॉलेज प्रबंधन का पक्ष

कॉलेज प्रबंधन ने एक पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की। प्रबंधन के अनुसार, छात्रा को निष्कासित नहीं किया गया था, बल्कि अनुशासन संबंधी नियमों की जानकारी दी गई थी, जिसमें आभूषण न पहनने का प्रावधान है । कॉलेज ने छात्रा की चिकित्सीय स्थिति देखते हुए समय देने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन इस पर अभिभावकों से लंबी बहस हुई 

प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि धर्म या क्षेत्र के आधार पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई और ऐसे आरोप पूरी तरह निराधार हैं 

नामांकन रद्द

हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वार्ता हुई। इस दौरान छात्रा की मां खुशी सिंह ने स्वयं नामांकन रद्द कर शुल्क वापसी की मांग की । कॉलेज प्रबंधन ने उनके अनुरोध पर 5:15 बजे जूही सिंह का नामांकन रद्द कर दिया 

External DoFollow Link
Jharkhand Academic Council (JAC) Official Website
https://jac.jharkhand.gov.in

Palamu Engineering College में 22.97 करोड़ से बनेंगे AI, रोबोटिक्स, डेटा एनालिटिक्स और रिन्यूएबल एनर्जी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 6 पॉलिटेक्निक को लाभ

Ranchi RIMS Free NEET Coaching: 30 छात्रों की लिस्ट जारी, 3 जुलाई को एडमिशन, आवास-भोजन की व्यवस्था खुद करनी होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here