Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
    by abua news jharkhand
    September 16, 2026
  • ₹5 हजार से ₹1 लाख तक UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? MDR को लेकर दूर करें पूरा कंफ्यूजन
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand Agricultural Trade Fair
CM DeskJharkhandpoliticsranchi

Jharkhand Agricultural Trade Fair 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, किसानों को दी जल संरक्षण की सीख

By Team Abua
June 17, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

Jharkhand Agricultural Trade Fair 2026 का भव्य आगाज

रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक आयोजित तीन दिवसीय Jharkhand Agricultural Trade Fair 2026 का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने किया । इस Jharkhand Agricultural Trade Fair में राज्य भर के किसान, शोधकर्ता, कृषि वैज्ञानिक एवं प्रतिभागी शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कृषि व्यापार मेला-2026 के लोगो का लोकार्पण किया और बिरसा कृषि रथ-2026 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस Jharkhand Agricultural Trade Fair में लगभग 200 स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जहां सरकारी और निजी क्षेत्र की कृषि तकनीकों, नवाचारों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है । मेले में देशभर के 50 से अधिक कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे हैं ।

जल संकट पर मुख्यमंत्री की चेतावनी

Jharkhand Agricultural Trade Fair 2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और घटते भूजल स्तर के कारण आने वाले समय में खेती और पेयजल दोनों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है । उन्होंने बताया कि झारखंड की लगभग 80% आबादी खेती पर निर्भर है और किसानों को बदलते मौसम की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना समय की जरूरत है ।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कुछ सर्वेक्षणों के अनुसार निकट भविष्य में गंभीर जल संकट आ सकता है और लगभग 50% ट्यूबवेल काम करना बंद कर देंगे । उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने-अपने खेतों में जल संचय के लिए काम करना शुरू कर दें, क्योंकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा । उन्होंने कहा कि “आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और आधी जिम्मेदारी किसानों को उठानी होगी” ।

बिरसा हरित ग्राम योजना को मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने Jharkhand Agricultural Trade Fair में राज्य सरकार की बिरसा हरित ग्राम योजना की सफलता का जिक्र किया । उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 1.50 लाख एकड़ बंजर जमीन में फलदार पेड़ लगाने का काम हुआ है । उन्होंने कहा कि सिमडेगा की जेएसएलपीएस (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं द्वारा बागवानी के माध्यम से उपजाया गया आम आज सीधे लंदन (यूके) निर्यात हो रहा है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत प्रयासों और सरकारी योजनाओं के सही समन्वय से किसानों ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और यह कृषि क्षेत्र में झारखंड की प्रगति का प्रमाण है ।

किसानों के लिए बड़ी सौगातें

इस Jharkhand Agricultural Trade Fair के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने किसानों को कई बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने राज्य के उत्कृष्ट किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, 209 लोगों को Digital AI Kit प्रदान किया तथा विभिन्न जिलों के कृषि कार्यालयों में पशु चिकित्सक एवं अनुसेवक के पद हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य के सभी बेहतर व आधुनिक खेती करने वाले किसानों की मैपिंग करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सीधे मुख्यमंत्री की तरफ से सम्मानित किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने दी किसान पोर्टल बनाने की दिशा

मुख्यमंत्री ने Jharkhand Agricultural Trade Fair में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक विशेष किसान डिजिटल पोर्टल बनाने का निर्देश दिया । इस पोर्टल पर किसान अपने सवाल, जिज्ञासाएं और सुझाव रख सकेंगे और सरकार व कृषि वैज्ञानिक उन्हें तुरंत समाधान उपलब्ध कराएंगे ।

मुख्यमंत्री ने किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशकों के उपयोग को कम करने की अपील करते हुए कहा कि जैविक खेती ही स्वस्थ मिट्टी, सुरक्षित पर्यावरण और बेहतर भविष्य का मार्ग है । उन्होंने कहा कि अंधाधुंध शहरीकरण और विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई चिंताजनक है, और विकास कार्यों एवं प्रकृति के बीच संतुलन बनाना अत्यंत आवश्यक है

Hotwar Jail: 87 लाख रुपये से होगा रिनोवेशन, जेल के कम्युनिटी हॉल में अब बजेगी शहनाई, जानें नई व्यवस्था

Ranchi RSS Office: निवारणपुर में पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, SIT कर रही जांच

    Tags:

    #hemant soren#RANCHIJHARKHANDpolitics
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Hotwar Jail
    Previous

    Hotwar Jail: 87 लाख रुपये से होगा रिनोवेशन, जेल के कम्युनिटी हॉल में अब बजेगी शहनाई, जानें नई व्यवस्था

    Sanchita Ugale
    Next

    Sanchita Ugale: ‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस की व्हाट्सएप चैट आई सामने, डिप्रेशन में थीं, जानें पूरा मामला

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
        by Team Abua
        September 16, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
      • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
      • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
      • ₹5 हजार से ₹1 लाख तक UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? MDR को लेकर दूर करें पूरा कंफ्यूजन
      • रांची में SIR के दौरान 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस। अपनी जानकारी समय पर जांचें। #Ranchi #sir

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP