बीयर हुई महंगी! दाम बढ़ने की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप !

0
254
Share This Post

बोतलों की कमी और बढ़ती लागत से कंपनियों ने बढ़ाए दाम

Why Are Beer Prices Rising? The Reason Will Surprise You!

देशभर में बीयर प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। बीयर कंपनियों ने बोतलों की कमी और लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है।

उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बीयर की बिक्री का लगभग 80% हिस्सा कांच की बोतलों में होता है, जबकि बोतलें कुल उत्पादन लागत का 40 से 45 प्रतिशत तक हिस्सा बनाती हैं। ऐसे में बोतलों की उपलब्धता कम होने और उनकी कीमत बढ़ने से कंपनियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ा है।

बीयर कंपनियों का कहना है कि केवल बोतलें ही नहीं, बल्कि कच्चे माल, पैकेजिंग, परिवहन और टैक्स से जुड़ी लागतों में भी लगातार इजाफा हुआ है। कुछ राज्यों ने कीमतों में संशोधन की अनुमति दी है, जबकि कई राज्यों में अभी भी इस पर विचार चल रहा है।

उद्योग जगत का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आने वाले दिनों में बीयर की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here