Top 5 This Week

Related Posts

भारत में बच्चे कम, चिंता ज्यादा! पहली बार रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंची फर्टिलिटी रेट

Share This Post

India’s Fertility Rate Falls Below Replacement Level. Is a Demographic Crisis Ahead?

नई दिल्ली: दशकों तक जनसंख्या विस्फोट की चिंता झेलने वाले भारत के सामने अब एक नई चुनौती उभरती दिखाई दे रही है। हालिया आंकड़ों के अनुसार देश की कुल प्रजनन दर (TFR) पहली बार रिप्लेसमेंट लेवल 2.1 से नीचे गिरकर 1.9 पर पहुंच गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक दशक में भारत की फर्टिलिटी रेट 2.3 से घटकर 1.9 हो गई है। वहीं दिल्ली की फर्टिलिटी रेट केवल 1.2 दर्ज की गई है, जो कई विकसित देशों से भी कम है।

एलन मस्क ने एपी पोस्ट को कोट कर ट्वीट किया, लिखा “भारत की जन्म दर रिप्लेसमेंट से नीचे गिर गई है।सबसे ज़्यादा पढ़े-लिखे लोगों में, भारत की जन्म दर कई साल पहले रिप्लेसमेंट से नीचे गिर गई थी।”

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह रुझान लंबे समय तक जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में भारत को बुजुर्ग आबादी बढ़ने, कार्यबल घटने और आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी होने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत भी भविष्य में जापान, चीन और दक्षिण कोरिया की तरह जनसंख्या वृद्धावस्था के संकट की ओर बढ़ रहा है?

Popular Articles