जमशेदपुर में संदिग्ध अवस्था में आग में झुलसी किशोरी, हालत नाज़ुक

0
28
fire
Share This Post

जमशेदपुर के भुइयांडीह की रहने वाली 16 साल की किशोरी संदिग्ध अवस्था में आग में जुलस गई। हालत काफी नाज़ुक है. किशोरी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे टीएमएच ले जाने की सलाह दी। परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उसे रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया। किशोरी के पिता साकची थाना के सामने पान दुकान चलाते हैं। घटना के समय घर पर छात्रा और उसकी मां मौजूद थी। छात्रा करीब 15 दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। किशोरी साकची गुरुनानक हाई स्कूल में 8वीं की छात्रा है। घर में चूल्हा बाहर बरामदे में था। वहीं खाना बन रहा था, लेकिन छात्रा के जले कपड़ों के टुकड़े कमरे में मिले। छात्रा के शरीर से केरोसिन की बदबू आ रही थी। उसके माँ बाप ने भी अलग अलग बयान देकर मामले को और उलझा दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here