Friday, March 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सूबे में बहुत जल्द बनेगी बीजेपी की सरकार:बाबूलाल मरांडी

Share This Post

गिरिडीह। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार डरी हुई है, इसलिए झारखंड में इस दलीय आधार पर निकाय चुनाव नहीं कराया जा रहा है। हेमंत सरकार को ये पता है कि दलगत चुनाव हुए तो भाजपा जीतेगी। हालांकि दलगत चुनाव नहीं भी है तो भाजपा के समर्थकों का निकाय चुनाव में जीतना तय है। उक्त बातें बाबूलाल ने भाजपा नेता सुरेश साव के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर कही।
सूबे में बहुत जल्द बनेगी बीजेपी की सरकार!
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमन्त राज में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। कहा कि सूबे में बहुत जल्द ही हेमन्त सोरेन की सरकार गिरेगी और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में भाजपा की सरकार नही बनेगी। तब तक विकास की बात करनी बेमानी होगी। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहले मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन होंगे, जिन्होंने मुख्यमंत्री और खनन मंत्री रहते खुद अपने नाम से पत्थर का लीज लेने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस काली करतूत के कारण हेमन्त सोरेन को जेल जाना तय है। मरांडी सोमवार को छठ का प्रसाद खाने के लिए भाजपा नेता अशोक उपाध्याय के तिसरी स्थित आवास पर आए थे।

Popular Articles