
मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना | झारखंड की छात्राओं के लिए 839 नए कोर्स छात्रवृत्ति योजना में शामिल
झारखंड सरकार ने मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत 839 नए पाठ्यक्रम शामिल किए हैं। इनमें डिप्लोमा स्तर के 497 और स्नातक स्तर के 342 प्रोफेशनल कोर्स हैं। अब फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्किटेक्चर और डिजाइन जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाली पात्र छात्राएं भी योजना के दायरे में आएंगी। योजना के तहत डिप्लोमा छात्राओं को सालाना ₹15,000 और स्नातक या बीई-बीटेक स्तर की छात्राओं को ₹30,000 की सहायता देने का प्रावधान है। राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाएगी। सरकार का लक्ष्य हर साल 15,000 छात्राओं को लाभ पहुंचाना है।
#Jharkhand #MankiMundaScholarship #Scholarship #WomenEducation #HigherEducation #CyberSecurity #EducationNews
Manki Munda Scholarship Scheme, Jharkhand Scholarship, 839 Courses, Girls Education, Pharmacy, Cyber Security, Financial Assistance




