राघव चड्ढा – “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं.”। पद से हटाए जाने पर राघव ने शेयर किया वीडियो

0
38
Share This Post

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है. हाल ही में पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में उपनेता (डिप्टी लीडर) पद से हटाए जाने के बाद यह बयान और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2022 से 2028 तक है. उन्होंने अपने संदेश में कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं.” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह आम आदमी के मुद्दों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. #abuanewsjharkhand #trending #trendingnow #AAP #raghavchadha #raghav #politics

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here