चंपाई सोरेन ने जब्त की परिवहन विभाग की सभी फाइलें, कारण जानें…

0
30
CHAMPAI SOREN
Share This Post

मंत्री चंपाई सोरेन अपने ही विभाग के आयुक्त से गुस्सा हो गए हैं ,बताया जा रहा है गुस्से में उन्होंने डिपार्टमेंट की सारी फाइलें अपने पास मंगवा कर जब्त कर ली है। हुआ यूँ की मंत्री चंपाई सोरेन को परिवहन आयुक्त राजेश शर्मा द्वारा नीतिगत मामलों पर स्वतः निर्णय लेना रास नहीं आया। मंत्री के तौर पर राज्य परिवहन आयुक्त को उन्होंने सिर्फ दैनिक कार्य निपटाने का निर्देश दिया है।पिछले दिनों नागालैंड में निबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। नागालैंड में निबंधन करा कर सैकड़ों की संख्या में वाहन झारखंड में खनिजों की ढुलाई में लगे हुए हैं। इन वाहनों के खिलाफ पिछले दिनों परिवहन आयुक्त ने कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया था। मंत्री चंपाई सोरेन का यह कार्रवाई पसंद नहीं आई। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने सभी फाइलें अपने पास मंगा ली हैं। मंत्री का यह निर्देश झारखंड कार्यपालिका नियमावली में हस्तक्षेप भी माना जा रहा है, क्योंकि इस नियमावली के तहत अधिकारियों को कई मामलों में सीधे निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।

HOME YOUTUBE

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here