Top 5 This Week

Related Posts

साहिबगंज में प्रशासन ने अपराधियों के सामने  आत्मसमर्पण कर दिया: बाबूलाल मरांडी

Share This Post

साहिबगंज में पुलिस पर हुई पथराव व हमला पर बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया की- ‘लगता है साहिबगंज में प्रशासन ने अपराधियों के आगे पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है। एक लूट के केस में साहिबगंज आई मुंबई पुलिस पर भी अपराधियों ने हमला कर एक SI को घायल कर दिया। खैर घोटालों की जाँच से खुद की और चेलों की गर्दन बचने में व्यस्त हमारे सीएम साहब को फुर्सत कहाँ?’ चोरी और सेंधमारी की एक घटना के सिलसिले में छानबीन के लिए साहिबगंज पहुंची मुंबई पुलिस पर भीड़ ने हमला किया। घटना में मुंबई पुलिस का एक SI घायल हो गया। उक्त घटना को लेकर बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तंज कसा है। मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर सिराजुल शेख नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में अन्य पांच आरोपियों के बारे में बताया कि वे लोग झारखंड भाग गए हैं। मुंबई पुलिस की एक टीम बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने साहिबगंज पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर हमला किया। मामले में राधानगर थाने में आरोपियों के परिजनों और गांव वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।  

Popular Articles