प्रदूषण रोकने के लिए झारखंड में दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की इजाज़त ।

0
25
jharkhand pollution diwali
jharkhand pollution diwali
Share This Post

Jharkhand Pollution Control Board के सचिव वाई.के. दास ने मीडिया को बताया कि राज्य में प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से Diwaliपर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई है।

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए पूरे राज्य में दीपावली, छठ, गुरुपर्व और क्रिसमस तक पटाखे फोड़ने के लिए सिर्फ दो घंटे की अनुमति दी है।

दास ने बताया कि राज्य में सिर्फ 125 डेसिबल तक की ध्वनि करने वाले पटाखों की बिक्री की इजाजत है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी जिलों के शहरी इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले साल की तुलना में बहुत बेहतर है।

दास के मुताबिक, आदेश का उल्लघंन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दास ने बताया कि इसी प्रकार इस वर्ष क्रिसमस और नए साल पर रात 11.55 से 12.30 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की इजाजत होगी।

बोर्ड ने राज्य की राजधानी रांची में चार स्थानों पर दिवाली की रात छह बजे से 12 बजे के बीच ध्वनि प्रदूषण को मापने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत दीपावली के दिन हाईकोर्ट, डोरंडा, अशोक नगर, अल्बर्ट एक्का और कचहरी चौक में ध्वनि प्रदूषण के स्तर को मापा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here