बंद करें प्रसारण गतिविधियां, प्रसार भारती का करें इस्तेमाल केंद्र सरकार ने दी राज्यों को हिदायत

0
22
Share This Post

नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्र ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को हिदायत दी है कि वे अपने स्तर पर चलाई जा रही प्रसारण गतिविधियां तुरंत बंद करें। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपनी सामग्री प्रसारित करने वालों को प्रसार भारती का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को हिदायत दी है कि वे अपने स्तर पर चलाई जा रही प्रसारण गतिविधियां तुरंत बंद करें। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपनी सामग्री प्रसारित करने वालों को प्रसार भारती का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रसारकों को अगले साल 31 दिसंबर तक प्रसारण सामग्री वितरित करने वाली संस्थाओं से खुद को अलग करने के लिए भी कहा गया है।
शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है केंद्र सरकार का कोई भी मंत्रालय या विभाग, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की सरकार और उनसे जुड़ी संस्थाएं भविष्य में प्रसारण गतिविधियों के प्रसारण और वितरण में प्रवेश नहीं करेंगी। अगर केंद्रीय मंत्रालय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकार और उनसे संबंधित संस्थाएं पहले से ही अपनी सामग्री प्रसारित कर रही हैं तो यह सिर्फ सार्वजनिक प्रसारणकर्ता के माध्यम से ही की जाएंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here