Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Karma Puja 2026: 22 सितंबर को मनेगा करमा पर्व, जानें करम देवता की पूजा और व्रत की पूरी विधि
    by Team Abua
    September 18, 2026
  • सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचे कई मंत्री, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
    by Team Abua
    September 17, 2026
  • Radha Ashtami 2026: 19 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र
    by Team Abua
    September 17, 2026
  • सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, बोले- पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
    by Team Abua
    September 17, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

hemant soren
Jharkhand

राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी महा अभियान “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” अब तक 10 लाख लोग पहुंचे

By abua news jharkhand
October 18, 2022 3 Min Read
0
Share This Post

महा अभियान में अब तक 10 लाख लोग पहुंचे

अभियान की मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के स्तर पर हो रही निगरानी

मुख्यमंत्री का आदेश: प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे विभिन्न जिलों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण

अधिकारियों को मिला विभिन्न जिलों का प्रभार

रांची
राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी महा अभियान “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” का आयोजन विगत 12 अक्टूबर से राज्य भर के विभिन्न पंचायतों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस महा अभियान का शुभारंभ गिरिडीह से किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री चाईबासा, बोकारो और कोडरमा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान की समीक्षा कर रहें हैं। मालूम हो कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 12 से 22 अक्टूबर एवं दूसरा चरण 01 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित होगा।

नौ लाख से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

इस महा अभियान में समाचार लिखे जाने तक कुल 9,57,614 लाभुकों से 10, 40,476 आवेदन प्राप्त किए जा चुके थे। इनमें से 4,78,747 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया, जबकि 5,61,729 आवेदन निष्पादन की प्रक्रिया में हैं। सरकार की मुख्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत अब तक 5,42,094 लाभुकों द्वारा 5,77,380 आवेदन दिये गये हैं। इनमें से 2,46,615 आवेदन का निष्पादन किया जा चुका है एवं 3,30,765 आवेदन निष्पादन की प्रक्रिया में हैं।

लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य

अभियान के जरिए सरकार का लक्ष्य लोगों को योजनाओं से जोड़ना है। सरकार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। आंकड़ों पर गौर करें, तो सोना सोबरन धोती साड़ी लुंगी योजना के तहत अब तक कुल 1,19,701 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 68,311 लाभुकों को अब तक योजना का लाभ मिल चुका है। जबकि 51,216 आवेदन निष्पादन की प्रक्रिया में हैं। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए अब तक कुल 92,817 आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें से 21,168 बेटियों का आवेदन स्वीकृत कर लिया गया है। शेष 71,269 आवेदनों का निष्पादन करना प्रक्रियाधीन है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अब तक कुल 46,116 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 10,786 लोगों को लाभ हुआ है। 34,969 आवेदन की स्वीकृति शेष है। सर्वजन पेंशन योजना के लिए विभिन्न शिविरों में अब तक 13,272 आवेदन प्राप्त हुए, उनमें से 6,002 लाभुकों को पेंशन की स्वीकृति मिली। जबकि 7,008 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। सरकार को केसीसी के तहत 14,756 आवेदन मिले, कुल 3,948 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मिला, जबकि 10,697 किसानों के आवेदन की जांच चल रही है। नया हरा राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन हेतु अब तक कुल 4,150 लोगों ने आवेदन दिया है, उनमें से 1,485 लोगों का रजिस्ट्रेशन सुनिचित हुआ, जबकि 2,603 आवेदन जांचोपरांत स्वीकृत होंगे। वहीं नया हरा राशन कार्ड की प्राप्ति हेतु 1,647 आवेदन प्राप्त किए गये हैं, उनमें से 929 लाभुकों को नया हरा राशन कार्ड से आच्छादित कर दिया गया है शेष 712 लाभुकों के आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। श्रमिकों को मनरेगा के तहत कार्य आवंटन में विगत सात दिनों में प्रगति देखी गई है, अब तक 24,379 आवेदन प्राप्त हुए, 15,042 श्रमिकों को कार्य आवंटन हुआ, जबकि शेष 9,271 श्रमिकों का कार्य आवंटन कार्य प्रगति पर है।

अलग अलग जिलों में जायेंगे अधिकारी

दूसरी ओर, राज्य सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभार दिया है। विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव अलग-अलग दिन अपने-अपने जिलों में जाकर “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” की प्रगति की समीक्षा करेंगे और समस्याओं तथा सुझावों की जानकारी लेंगे। राज्य सरकार द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार 12 अक्तूबर से 14 नवंबर 2022 तक बतौर प्रभारी जिलों में भ्रमण करेंगे।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand newsnews
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    #KhesariLalYadav और #AksharaSingh आ रहे हैं झारखंड #Bhojwood भोजवुड की खबरें Top 05 News #abjnews

    ranchi pre paid metre
    Next

    रांची के 3.5लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर,Pre-paid smart मीटर की हो गयी शुरआत

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Karma Puja 2026: 22 सितंबर को मनेगा करमा पर्व, जानें करम देवता की पूजा और व्रत की पूरी विधि
        by Team Abua
        September 18, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Karma Puja 2026: 22 सितंबर को मनेगा करमा पर्व, जानें करम देवता की पूजा और व्रत की पूरी विधि
      • सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचे कई मंत्री, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
      • Radha Ashtami 2026: 19 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र
      • सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, बोले- पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
      • सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचीं कल्पना सोरेन, परिजनों से मिलकर हुईं भावुक

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP