Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
    by abua news jharkhand
    September 16, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

LALAN SINGH
INDIAJharkhand

झारखंड में 2024 तक जदयू को मजबूत बनाने के लिए कमर कस लें पार्टी कार्यकर्ता: ललन सिंह

By abua news jharkhand
October 17, 2022 2 Min Read
0
Share This Post

रांची के कॉर्निवल हॉल में आयोजित जदयू के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को झारखंड में पार्टी को मजबूत बनाने में कमर कसने को कहा। मौके पर बिहार सरकार में मंत्री और झारखंड के प्रभारी श्रवण कुमार, सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (झारखंड) खीरू महतो, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड बना। यहां से 5-7 एमएलए, एमपी भी पार्टी के हुआ करते थे, पर अब ऐसा नहीं है। ऐसे में सब मिल कर संगठन को मजबूत करें। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में बगैर साधन, संसाधनों के जैसा विकास हुआ, वैसा झारखंड में नहीं हुआ है। इसकी टीस नीतीश कुमार को है। इसे देखते हुए यहां से खीरू महतो को सांसद बना कर इस राज्य के प्रति अपने जुड़ाव को भी उन्होंने दर्शाया है। आने वाले 2024 के चुनाव के लिए सब मिल कर मेहनत करें। राज्य में मान्यता प्राप्त दल और पार्टी को मजबूत ताकत बनाने में सब लगें। इस दौरान झारखंड जनता दल का जदयू में विलय का स्वागत करते ललन सिंह ने कहा कि गौतम सागर राणा पुराने साथी हैं। उनके साथ आने से झारखंड में जदयू और तेजी से मजबूत होगी और आगे बढेगी। ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोक-लाज को ताखा पर रख दिया है। वह समाज में विद्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। । ललन सिंह ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। वादों के मुताबिक आठ सालों में अब तक 16 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, 16 लाख को भी नसीब नहीं हुआ। लोकतंत्र में लोकलाज त्याग कर मोदी सरकार उन्माद पैदा करने में लगी है। केवल लोगों को एक दूसरे से लड़ाने में लगी रहती है। विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों में इडी, सीबीआइ के जरिये रेड डाल कर तंग किया जाता है। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सबों को एकजुट करने में नीतीश कुमार लगे हैं। वह पीएम की रेस में नहीं हैं। आगे सब मिल कर बैठेंगे और इस पर विमर्श होगा।

    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    ITI RECRUITMENT
    Previous

    राज्य के सरकारी ITI में 737 प्रशिक्षण अधिकारियों की होगी नियुक्ति, आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर

    bokaro hemant soren
    Next

    बोकारो में ₹145 करोड़ की 97 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹396 करोड़ की 84 योजनाओं का उद्घाटन

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
        by Team Abua
        September 16, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
      • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
      • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
      • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
      • ₹5 हजार से ₹1 लाख तक UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? MDR को लेकर दूर करें पूरा कंफ्यूजन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP