एक ASI को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 5 जवानों को वीरता और 23 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

0
55
Share This Post

एक ASI को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 5 जवानों को वीरता और 23 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

रांची: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से जारी सूची में तीन IPS अधिकारियों के साथ पांच महिला पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं।

इस बार एक पुलिसकर्मी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, जबकि पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 23 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।

राष्ट्रपति पुलिस पदक

विशिष्ट सेवा के लिए JAP-1 के ASI कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। लंबे समय तक बेहतर सेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

इन पांच पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक

वीरता के लिए सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, IRB-4 लातेहार के ASI प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो, आरक्षी रामचंद्र कुमार महतो और IRB-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।

23 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित होने वालों में IG रेल डॉ. माइकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात IPS अन्नेपु विजयालक्ष्मी और DIG कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं।

इसके अलावा स्पेशल ब्रांच के DSP नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, STF के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, ITS रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी और STF के ASI अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

रांची जिला के ASI दीपक पुंज, CID के ASI महेंद्र महतो, STF के हवलदार इकबाल, हवलदार बिन्दराय मुंडारी और हवलदार विजय थापा भी इस सम्मान की सूची में हैं।

महिला पुलिसकर्मियों में JAP-10 होटवार की महिला आरक्षी मांती खलखो, प्रभा देवी और महिला हवलदार रंजिता कुजूर को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दुबे, JAP-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाला यह सम्मान समारोह झारखंड पुलिस के उन अधिकारियों और जवानों के योगदान को सम्मान देने का अवसर होगा, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य, साहस और सेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here