Top 5 This Week

Related Posts

कोलेबिरा में 14 वर्ष की किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Share This Post

सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. कोलेबिरा स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया था.कार्यक्रम देखने दो नाबालिग आयी थी. कार्यक्रम देखकर वह अपने गांव कोलेबिरा पूजारटोली लौट रही थी. जैसे ही कोलेबिरा देवीगुड़ी चौक के समीप एक सुनसान गली में पहुंची, वैसे ही राजा प्रसाद एवं अमित बैठा ने दोनों नाबालिग को पकड़ लिया. लेकिन, इस दौरान एक बच्ची भागने में सफल हुई. वहीं, दूसरी बच्ची इन दोनों के चंगुल में फंस गयी. इसके बाद दोनों युवकों ने उस नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Popular Articles