Friday, March 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में विंटर शेड्यूल होगा जारी, आज से 26 विमान के बदले 38 विमान भरेंगे उड़ान

Share This Post

रांची(30.10.22): राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जल्द ही विंटर शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। आज से इस एयरपोर्ट पर विमानों की भी संख्या बढ़ा दी गई है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 विमान के बदले आज से 38 विमान उड़ान भरेंगे, एयरपोर्ट से सुबह 7.55 बजे से रात्रि 8.45 बजे तक यात्रियों को फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। बारी-बारी विमान कंपनियां फ्लाइट की संख्या में सुविधानुसार बढ़ोतरी करेंगी। नए शिड्यूल के मुताबिक रांची से देवघर के लिए भी एक विमान को उड़ान भरना है। हालांकि, इसे लेकर अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन, देश के कई शहरों के लिए रांची से उड़ने वाले विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से 26 विमान उड़ान भरते हैं। करीब 6500 यात्रियों का रोजाना आवागमन होता है। अब रांची एयरपोर्ट से रोज 12 शहरों के लिए 38 विमान उड़ान भरेंगे। इसमें बेंगलुरु, दिल्ली, भुवनेश्वर, लखनऊ, पटना, देवघर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता शामिल है।

HOME YOUTUBE

Popular Articles