Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Salman Momika: कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या, इस्लाम के खिलाफ संघर्ष का किया था एलान

स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका (Salwan Momika) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सलवान इस्लाम धर्म के आलोचक थे। वो चर्चा में तब आए जब उन्होंने पिछले साल ईद के मौके पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने मुस्लिम धार्मिक ग्रंथ कुरान का अपमान किया और उसे जलाया। मोमिका ने खुद को इराक में एक ईसाई मिलिशिया का प्रमुख बताया था।

स्टॉकहोम। स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका (Salwan Momika) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सलवान इस्लाम धर्म के आलोचक थे। 38 वर्षीय मोमिका को बुधवार रात स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए इलाके में गोली मारी गई थी।

वो चर्चा में तब आए जब उन्होंने साल 2023 में ईद के मौके पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने मुस्लिम धार्मिक ग्रंथ कुरान का अपमान किया और उसे जलाया था। पुलिस को एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने उन्हें गंभीर रूप से घायल पाया।

मोमिका के भड़काऊ कुरान जलाने के वीडियो को दुनिया भर में वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद  कई मुस्लिम देशों में गुस्सा और आलोचना पैदा हुई, जिससे कई जगहों पर दंगे और अशांति फैल गई।

स्टॉकहोम की एक अदालत को गुरुवार को यह फैसला सुनाना था कि क्या इराकी ईसाई सलवान मोमिका, जातीय घृणा भड़काने का दोषी है या नहीं। अदालत ने फैसला यह कहते हुए टाल दिया कि प्रतिवादी की मृत्यु हो गई है।”

कौन थे सलवान मोमिका?

मोमिका ने खुद को इराक में एक ईसाई मिलिशिया के प्रमुख के रूप में पेश किया था।। उनका संगठन, इमाम अली ब्रिगेड्स के अंतर्गत आता है। ये संगठन 2014 में बनाया गया था और इस पर वॉर क्राइम के आरोप लगते रहे हैं। सलवान मोमिका ने 2017 में इराकी शहर मोसुल के बाहरी इलाके में अपना सशस्त्र समूह भी बनाया था।

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles