
रांची में पंडाल घूमिए बेफिक्र! आज से छह रूटों पर रात 12 बजे तक चलेंगी सिटी बसें

Ranchi Durga Puja: Night City Bus Service on Six Routes from October 18–20
रांची, 18 अक्टूबर 2026: दुर्गा पूजा में देर रात पंडाल दर्शन के बाद घर लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रांची नगर निगम की व्यवस्था के तहत आज से 20 अक्टूबर तक छह प्रमुख मार्गों पर रात्रिकालीन सिटी बस सेवा उपलब्ध रहेगी। बसें रात 12 बजे तक चलेंगी और यात्रियों की जरूरत के अनुसार इसके बाद भी परिचालन जारी रखा जा सकता है।
प्रत्येक मार्ग पर दो बसों की व्यवस्था होगी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पूजा के दौरान देर रात सार्वजनिक परिवहन की जरूरत वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
इन छह रूटों पर मिलेगी सुविधा
| प्रस्थान–गंतव्य | रास्ता |
|---|---|
| ओरमांझी चौक–ट्रैक्टर स्टैंड | बरियातू |
| कांके चौक–जाकिर हुसैन पार्क | कांके रोड |
| तुपुदाना चौक–होटल रेडिसन ब्लू चौक | बिरसा चौक, हिनू |
| धुर्वा गोलचक्कर–होटल रेडिसन ब्लू चौक | बिरसा चौक, हिनू |
| धुर्वा गोलचक्कर–कांटाटोली चौक | हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक, मुंडा चौक |
| रामपुर–कांटाटोली चौक | नामकुम |
इन मार्गों पर बस सेवा 18, 19 और 20 अक्टूबर के लिए निर्धारित है।




