Sunday, March 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राष्ट्रपति के झारखण्ड आगमन को लेकर रांची पुलिस एक्टिव मोड पर, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पूरी नज़र

आगामी कुछ दिनों में 15 नवंबर को देश की राष्ट्रपति रांची आने वाली हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन एक्टिव मोड पर चली गई है. झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के आगामी झारखंड दौरे को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। झारखंड के मुख्य सचिव DGP से लेकर रांची के SSP तक हर दिन राष्ट्रपति के आगामी दौरे को लेकर अपने प्लानिंग को अंतिम रूप दे रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। राष्ट्रपति का झारखंड दौरा होने वाला है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभी से चौकस की जा रही है। रांची पुलिस अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। राजधानी रांची में जहां-जहां राष्ट्रपति का कार्यक्रम होना है,वहां वहां सुरक्षा अभी से ही पुख्ता कर दिए गए हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में भी राष्ट्रपति का एक कार्यक्रम होना है। ऐसे में अभी से ही कार्यक्रम स्थल पर एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। जो लगातार मोरहाबादी मैदान पर नजर रखते नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे राजभवन या फिर हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा के लिए 3 हजार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles